मुंबई। चेंबूर महिला मंडल एवं चेंबूर श्रावक समाज गुरु सान्निधि में सामूहिक क्षमा याचना करने पहुंचा। चेंबूर सभा अध्यक्ष जुगराज जी बोहरा ने चेंबूर में हो रही सभी आध्यात्मिक गतिविधियों की गुरुदेव को जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर चेंबूर के विधायक प्रकाश बैकुंठ फतपेकर की उपस्थिति भी रही। गुरुदेव ने महती कृपा कर चेंबूर वासियों को सेवा के क्षेत्र में हमेशा उन्नति करते रहे ऐसा मंगल आशीर्वाद प्रदान करवाया।
प्रमुखा श्रीजी ने भी महत्ती कृपा कर सेवा का अवसर प्रदान कराया। चेंबूर वासियों को प्रेरणा देते हुए प्रमुखा श्री जी ने फरमाया कि चेंबूर का पूरा समाज नशा मुक्त बने। चेंबूर का हर बच्चा-बच्चा ज्ञानशाला के क्रम से जुड़े। महिला मंडल,युवक परिषद एवं चेंबूर की सभी शाखाएं एकजुट होकर कार्य करें यही गुरुवर के चरणों में गुरुवर के चेंबूर पदार्पण पर सच्ची भेंट होगी।
गुरु दर्शन के लिए चेंबूर समाज से 120 सदस्य की उपातिथि रही जिसमे से महिला मंडल की लगभग 55 बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही। सभी ने गुरुदेव एवं प्रमुखा श्रीजी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।
- सहसंयोजिका बेला एम डांगी