नंदनवन (मुंबई)। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई द्वारा आयोजित नंदनवन परिसर में आचार्य श्री महाश्रमण जी के मंगल सन्निधी और साध्वी प्रमुखाश्रीजी की प्रेरणा से, चातुर्मास में मुंबई महिला मंडल के लिए चल रही कार्यशाला उड़ान ज्ञान गगन में सात सत्र अब तक हो चुके हैं।
दिनांक 25 सितंबर 2023 को तीर्थंकर समवसरण में प्रवचन के समय मुम्बई महिला मंडल की प्रस्तुति रही। जिसमें बहनों ने अब तक हुए सत्र में साध्वीश्री द्वारा बहुत ही सरल भाषा और सहज शैली में जैन धर्म और तेरापंथ के मूल सिद्धांतो के बारे मे बहनों ने क्या-क्या सीखा और उनके जीवन में कितना, क्या परिवर्तन हुआ यह बताया। इन सभी मोटीवेटिंग और इनफॉर्मेटिव कार्यशाला में साध्वीश्री डॉ रिद्धि प्रभाजी, साध्वीश्री सिद्धार्थ प्रभाजी,साध्वीश्री चारित्रयशाजी, साध्वीश्री मधुस्मिताजी,साध्वीश्री दीप्ति यशाजी ओर साध्वीश्री प्रबुद्ध यशाजी का पावन प्रेरणा पाथेय रहा।
मुंबई महिला मंडल के मंत्री श्रीमती संगीताजी चपलोत, कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सुमनजी सिंघी व विशेष सहयोगी श्रीमती अल्काजी पटावरी ने अपनी भावों की प्रस्तुति दी। हर कार्यशाला के अंत में साध्वी श्री ने बहनों की जिज्ञासाओं का धैर्य पूर्वक समाधान किया। हमें यह कॉन्फिडेंट दिया कि हम अपने जिज्ञासा को बेझिझक रख सके यह कार्यशालाएं हमारे लिए बहुत ही श्रेयस्कर और लाभकारी रही। जब हम सही सीखेंगे तभी भावी पीढ़ी के संस्कारों का बिजारोपण करने का प्रयास कर सकेगें।
साध्वी प्रमुखाश्रीजी की प्रेरणा से यह कार्यशालाएं निरंतर आयोजित होती रहे। मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती विमला जी कोठारी, अभामम ट्रस्टी श्रीमती प्रकाश देवी तातेड, सहमंत्री श्रीमती सरिताजी ढालावत, संगठन मंत्री श्रीमती कांताजी बच्छावत आदि बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही।
महिला मंडल कार्यशाला उड़ान ज्ञान गगन के सात सत्र हुए पूरे
Leave a comment
Leave a comment