मुंबई। शासन मुनि श्री धर्म रूचि जी सानिध्य में क्षमायाचना दिवस के दिन चेंबूर सभा भवन में क्षमा याचना कार्यक्रम आयोजित किया। महिला मंडल के द्वारा मैत्री गीत द्वारा कार्यक्रम की शुरुवात हुई। मुनि श्री जंबू कुमार जी ने क्षमा याचना पर अपना उदबोधन दिया।
जिसमे तेरापंथ सभा अध्यक्ष जुगराज जी बोहरा, तेयुप मंत्री अरुण धाकड़, महिला मंडल सह संयोजिका विशाखा जी बाफना, कन्या मंडल से दियाजी बडाला, किशोर मंडल से हर्षजी सांखला और ज्ञानशाला से लीनाजी सिंघवी और वनिता जी बाफना सभी ने अपने व्यक्तव्य द्वारा ,परम पूज्य गुरुदेव, साध्वी प्रमुखा श्रीजी मुख्य मुनिजी ,श्री साध्वी वर्याजी और यहां बिराजित चरित्र आत्माओं से और सम्पूर्ण तेरापंथ समाज से मन, वचन, काया से खमत खामणा किया।और श्री देवेंद्र जी बाफना ने मंच संचालन करते हुए श्रावक और श्राविकाओं का आपस में भी खमत खामना कराया।
महिला मंडल से लगभग 35 बहनों की उपस्थिति रही। अंत में शासन मुनि श्री धर्म रूचि जी ने मंगल पाठ सुनाया।
– सहसंयोजिका बेला डांगी
चेंबूर में सामूहिक क्षमापना दिवस का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment