मुंबई। भारत जैन महामंडल महिला विभाग द्वारा “SUरक्षा-A Priceless Bond” का कार्यक्रम भारत जैन महामंडल महिला विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी बोहरा के नेतृत्व में मुंबई के क्षेत्र को सात जॉन में विभाजित किया एवं सभी क्षेत्र की बहनों ने मुंबई के विभिन्न उपनगरों के पुलिस स्टेशन पर जाकर 660 ऑफ़िसर वरिष्ठ अधिकारी इंस्पेक्टर हवलदार एवं ट्राफ़िक पुलिस को बड़े ही आल्हादित मन से उनकी सुनी कलाइयों पर राखी सजाई एवं परम गौरव की अनुभूति हुई।
रक्षाबंधन के अवसर पर, राष्ट्र की सेवा में तत्पर, जाँबाज़ पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके लिए दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनसे आशा व्यक्त करते हुए भारत जैन महामंडल की राष्ट्रीय महामंत्री सुमन चपलोत ने कहा पुलिसकर्मी जिस प्रकार महिला सुरक्षा हेतु प्रयासरत है, वैसे ही देश की महिला शक्ति भी अपने पुलिस भाइयों के साथ कदम से कदम मिलाने को तत्पर रहेंगी।
नवी मुंबई सी बी डी,वाशी पुलिस स्टेशन चिराग़नगर घाटकोपर पुलिस स्टेशन भायखला पुलिस स्टेशन, पायधुनी स्टेशन बांगुरनगर पुलिस स्टेशन मलाड पुलिस स्टेशन विक्रोली कन्नमनगर पुलिस स्टेशन डोंबिवली विष्णु नगर पुलिस स्टेशन मरोल मरोशी रोड पुलिस कैंप वाकोला पुलिस स्टेशन सांताक्रुज़ पुलिस स्टेशन। मे रक्षा बंधन मनाया ।
इस आयोजन हेतु सभी वरिष्ठ सीनियर पुलिस भाइयों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा हम रक्षाबंधन के दिन अपनी बहनों से नही मिल पाते क्योंकि हमारी ड्यूटी रहती है पर आज आप सभी बहनों ने राखी बांध कर हमारी ख़ुशी को द्विगुणीत कर दिया उसके लिए आभार प्रकट किया।
इस शुभ अवसर पर अध्यक्ष राजकुमारी बोहरा महामंत्री सुमन चपलोत सलाहकार बेबीबेन डागलिया, सुमित्रा छाजेड़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन सिंघवी, विद्या शाह,मंजू बोहरा उपाध्यक्ष नम्रता बेडकर, रेखा खरवड, राष्ट्रीय मंत्री चेतना खरवड राजकुमारी पामेचा सरोज सिंघवी लतिका डागलिया, प्रीति धाकड़ मनीषा जैन, भावना बोहरा, शिल्पा पोखरना, प्रचार मंत्री वैशाली चपलोत, सीमा सिंघवी, रेशमा दुगड़, प्रवीणा मोदी, ज्योत्सना सांखला, पिंकी नाहर, अनिता डांगी कार्यकारिणी सदस्य मधु मेहता मीना परमार,निर्मला पामेचा एवं पुरी टीम सुरेखा कोठारी रेखा धाकड़ ,शर्मिला बोहरा,शकुंतला चौरडिया, रेखा चोरडिया, ग्रीष्मा दुग्गड, रिंकु मादरेचा सीमा चपलोत सरीता प्रेमा धाकड़ रक्षा कोकडा संगीता डूंगरवाल प्रेमा राजावत बंसती देवी, मंजू माडवत ,कंचन खरवड लीला खरवड, मोनिका खरवड, लता बादाम प्रेमा राजावत बसंतीदेवी ममता वडाला प्रीती बोहरा रेखा चौहान नुतन शाह संगीता गन्ना रिंकु डांगी नलिनी खरवड़,आशा पिचोलिया भावना कोठारी अंजु जैन पुष्पा हिरण मंजु डांगी मंजु सोनी कांता मारो तारा खाब्या इंदुबाला खाब्या रेनु जैन मीना कोठारी रेखा खरवड़ सभी के विशेष श्रम से रक्षाबंधन त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पुलिस भाइयों को एवं ट्राफ़िक पुलिस के कलाइयों पर रक्षासुत्र बाँध कर रक्षाबंधन मनाया। यह जानकारी मंत्री सरोज सिंघवी ने प्रेषित की।