विजयनगर (बैंगलोर)। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री दीप कुमार जी, सहवर्ती मुनि श्री काव्य कुमार जी के सानिध्य में तेरापंथ सभा भवन में भव्य टीम क्विज & इंडिविजुअल क्विज का मुनिश्री काव्य कुमार जी के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में किशोर मंडल ने भव्य प्रतियोगिता “फोरकास्ट ऑफ जैनिज्म” का सफल आयोजन किया।
मुनि श्री दीपकुमार जी इस प्रतियोगिता के गहरे विषय की सराहना करते हुए जैन इतिहास के महान नायकों जैसे तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ जो श्रीकृष्ण जी के चचेरे भाई थे, राजपुत्र होते हुए भी अहिंसा को जन सामान्य में पुनः स्थापित करने हेतु जीव मात्र पर दया का भाव एवं भगवान के त्याग मय जीवन वृतांत को प्रभावी तरीके से समझाया। साध्वी चंदनबाला के संघर्ष और आत्म कल्याण में भगवान महावीर की भूमिका के अनूठे वृतांत की बात बताई। मुनि श्री ने आचार्य भिक्षु के समय व्याप्त भ्रांतियों, शिथिलाचार पर आर्य भिक्षु द्वारा अपने बोधि ज्ञान द्वारा पुनः आगम वाणी पर शोध और शुद्ध साध्य के महत्व हेतु कृत धर्म क्रांति के वृतांत को सरलता से बताया। तेरापंथ के यशस्वी आचार्य परंपरा के चतुर्थ आचार्य श्री जयाचार्य जी के तेरापंथ धर्मसंघ में आर्य भिक्षु के इंगितानुसार लिखित मर्यादा के मानदंडों को अनुशासन रुपी माला में साधु, साध्वी, श्रावक, श्राविका सभी को एकसाथ पिरोकर धर्मसंघ की नींव को मजबूत करने में घटित संस्मरणों को सरलता से व्याखायित किया।
इस कार्यक्रम की शुरुवात मुनिश्री दीप कुमार जी द्वारा नवकार मंत्र के मंत्रोंचार से हुआ। कार्यक्रम के एंकर तेरापंथ युवक परिषद के उपाध्यक्ष विकास जी बांठिया ने सभी सहभागी टीम को प्रतियोगिता के नियम और निर्देशो की जानकारी देते हुए कुशल संचालन किया।
प्रतिभागी टीमों में सभी संस्थाओं- सभा, परिषद, महिलामंडल, कन्या मंडल, किशोर मंडल के सदस्यों की सहभागिता रही। टीमों के आध्यात्मिक नाम पात्री, ध्यान, पुंजनी, संयम, मुखवस्त्रिका, रजोहरण, सामायिक, माला, अहिंसा स्वाध्याय पर रखे गए। कार्यक्रम में हमेशा की भांति सभी संस्थाओं का सक्रिय सहयोग निरंतर मिल रहा हे।
इस कार्यक्रम के प्रायोजक श्रीमान मनोहर लालजी, राकेश जी, मुकेश जी, दर्शन जी, चिरायु जी बाबेल, (ठीकरवास-कला) बैंगलोर रहे, जिनका सतत सहयोग निरंतर मिल रहा है।
मुनि श्री काव्य कुमार जी ने इस प्रतियोगिता की शुरुवात से क्रियान्वयन तक श्रम करते हुए तेयुप एवं किशोर मंडल टीम को निर्देशित एवं प्रशिक्षण प्रदान किया।
किशोर मंडल संयोजक नमन चावत ने सबका स्वागत किया, और कहा की हम किशोर साथी बहुत खुश है, हमें विद्वान मुनि दीप कुमार जी का चातुर्मास मिला है।
मुनिश्री दीप कुमार जी का किशोर मंडल के साथियों पर विशेष कृपा रहती है। आपकी समय-समय पर सद्प्रेरणा मिलती रहती है। मुनि श्री काव्य कुमार जी जो खुद किशोर वय है, केवल 15 वर्ष के हैं, लेकिन मुनिश्री की प्रतिभा बहुत विकसित है।
मुनि काव्य कुमार जी ने तुलसी इन डिजिटल, स्वरांजलि, फोरकास्ट ऑफ़ जैनिज्म जैसे अनेक ज्ञानवर्धक रोचक कार्यक्रम के निमित्त विजयनगर में चल रहे चातुर्मास प्रवास से संपूर्ण श्रावक समाज आध्यात्मिक रूप से लाभान्वित हो रहे है।
किशोर मंडल के संयोजक विशाल श्यामसूखा ने सभी प्रतिभागियों, उपस्थित श्रावक समाज, प्रायोजक परिवार, इवेंट टीम, डिजिटल सहयोगी रौनक बोथरा का आभार प्रकट किया।
सभी प्रतिभागियों समेत, विजेता टीम पात्री, द्वितीय टीम रजोहरण, तृतीय टीम के सामायिक के सभी सदस्यों को पुरुस्कृत किए गए। इस कार्यक्रम के संयोजक दर्शन जी बाबेल और किशोर मंडल की पूरी टीम ने अथक श्रम नियोजित किया। इस कार्यक्रम में गणमान्य जन, विजयनगर श्रावक समाज एवं प्रतिभागियों की अच्छी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन मुनिश्री के मंगलपाठ से हुआ।
जैन तेरापंथ इतिहास पर आधारित ज्ञानवर्धक “फोरकास्ट ऑफ जैनिज्म” रोचक प्रतियोगिता का विजयनगर किशोर मंडल द्वारा हुआ भव्य आयोजन
Leave a comment
Leave a comment