कोपारखैरने। तेरापंथ महिला मंडल क्षेत्र कोपरखैरना द्वारा रक्षाबंधन अहसास अध्यात्म का कार्यक्रम का आयोजन किया। महिला मंडल द्वारा स्थानीय तेरापंथ भवन कोपरखैरना में भव्य आयोजन 24 अगस्त 2023 को हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपासीका सीमा जी धोका एवं सीमा जी सोनी द्वारा नमस्कार महामंत्र से किया गया। तत्पश्चात मंडल की बहनों ने मंगलाचरण से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती विमला जी कोठारी सह मंत्री श्रीमती सरिता जी ढालावत अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कार्य समिति सदस्य श्रीमती निर्मला जी चंडालिया एवं मुंबई महिला मंडल कार्य समिति सदस्य श्रीमती रतन जी कोठारी की उपस्थिति रही।
सर्वप्रथम सायोजिका श्रीमती शीतल जी मेहता ने सभी का स्वागत किया। रक्षाबंधन एहसास आध्यात्म का चार भागों में डिवाइड किया। जिसमें प्रथम भाग सामायिक दूसरा लोगस्स ,तीसरा उवसग्गहरं पाठ एवं चौथा 12 व्रत था। सीमा जी धोखा इन सीमा जी सोनी ने लागोस एवं उवसग्गहरं का जाप करवाया एवं 12 व्रत के छोटे-छोटे संकल्प जागरूक करने का प्रयास किया। श्रीमती विमला जी कोठारी ने बताया यह विश्वास का धागा है ऊर्जा का धागा है एवं आध्यात्मिक रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात कोपरखैरना महिला मंडल द्वारा ड्रामा की सुंदर प्रस्तुति दी की हमें जैन संस्कार विधि द्वारा रक्षाबंधन मनाना चाहिए फिजूल खर्ची एवं बाहरी आडंबरों से बचना चाहिए।
श्रीमती निर्मला जी चंडालिया ने वीरा का गीत गाकर बचपन की यादें ताजा कर दी। सरिता जी ढालावत ने कहा कोपरखैरना महिला मंडल बहुत उत्साही है। सहसंयोजीका मीनाक्षी जी डांगी ने समझाया रक्षाबंधन का महत्व एवं अभ्यागत चोखा एवं 3 दिवसीय क्षेत्रीय सेवा का शब्दों में सम्मान किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्वेता जी बडोला चेतना जी मादरेचा एवं ज्योति जी भटेवरा ने किया। मीना जी कांठेड़ ने क्विज और गेम्स खिलवाई। इस मौके पर कोपरखैरना कार्यसमिति ने अपनी निष्ठा पूर्ण भागीदारी निभाई। 75 बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही। सहसंयोजीका श्वेता जी आच्छा ने सभी का आभार ज्ञापन किया।
महिला मंडल कोपरखैरना द्वारा रक्षाबंधन अहसास अध्यात्म का कार्यक्रम का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment