मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कार्यालय की ओर से आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को जानकारी दी गई है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के कार्यालय में से गत 11 महीने में सामान्य नागरिकों, अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के पत्र और फाईल की निपटान संख्या 1.14 लाख है।
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के कार्यालय से आम नागरिकों, अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों और सरकारी फाईल को लेकर अब तक की गई कार्रवाई के बारे में पूछा। उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने अनिल गलगली को भेजे जवाब में ये आंकड़े दिये हैं. पदभार संभालने के बाद से उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस द्वारा निपटाए गए वीआईपी पंजीकरण और पत्राचार की संख्या 32,508 है। इसके अलावा निस्तारित सामान्य डाक एवं पत्राचार की संख्या 74,703 है जबकि निस्तारित फाईल की संख्या 7176 है। 30 जून 2022 को देवेन्द्र फड़णवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पिछले 11 माह के आंकड़े दिए गए हैं और कुल 1 लाख 14 हजार 414 पत्र एवं फाईल का निस्तारण किया गया है।
उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने 11 महीने में 1.14 लाख पत्रों पर कार्रवाई की
![](https://surabhisaloni.co.in/wp-content/uploads/2019/10/devendra-fadnavis-1oct.jpg)
Leave a comment
Leave a comment