मध्य कोलकाता। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल निर्देशानुसार The power of resilience विषय पर मध्य कोलकाता महिला मंडल द्वारा 31/7/2023 को कार्यकाल 2023-25 की प्रथम कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ संरक्षिका श्रीमती आशा बोथरा द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से किया गया। प्रेरणा गीत का संगान उत्तर कोलकाता गोष्ठी की बहनों ने किया। अध्यक्ष श्रीमती संतोष बैद ने सभी का स्वागत करते हुए the power of resilience का अर्थ बताया। श्रीमती पायल पींचा ने इस विषय को introduce करते हुए अपने विचारों की प्रस्तावना दी।
मुख्य वक्ता श्रीमती प्रीति पटावरी ने इस विषय पर प्रकाश डालते हुए बहनों को सरल शब्दों में समझाया कि परिस्थिति के अनुसार सही निर्णय लेना कितना आवश्यक है। जीवन में परेशानियां तो आएंगी यह निश्चित है। गिरना, संभलना, हिम्मत जुटा कर खड़े हो जाना और फिर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना ही resilience है।
श्रीमती सुनीता संचेती ने the power of resilience – topic को बड़े ही अच्छे शब्दों में conclude किया। उपसंहार बिल्कुल सटीक था। मंत्री श्रीमती मंजू बरडिया ने संचालन एवं आभार ज्ञापन किया । कार्यशाला में लगभग 60 बहने उपस्थित थी।
मध्य कोलकाता महिला मंडल की The power of resilience कार्यशाला संपन्न
Leave a comment
Leave a comment