नंनदनवन (मुंबई)। पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सानिध्य में जीवन विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मंगलाचरण सुमधुर गायिका रेणु कोठारी ने प्रस्तुत किया।अणुव्रत समिती मुंबई के अध्यक्ष रोशन जी मेहता ने सभी का स्वागत किया। अनुविभा अध्यक्ष अविनाश जी नाहर ने जीवन विज्ञान स्कूलों में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो एवं पाठ्यक्रम लागु हो ऐसा आवाहन किया।जीवन विज्ञान राष्ट्रीय सयोजक श्री रमेश जी पटावरी ने बताया की 9 राज्यों से लगभग 60 प्रिंसिपल एवं मैनेजमेंट सदस्यों की उपस्थिति रहीं।ऐसा 45 वर्षों में पहली बार हुआ। यह पूज्यवरों के आशीर्वाद का ही सुफल है।
इस अवसर पर चातुर्मास व्यवस्था के अध्यक्ष मदन जी तातेड,पूर्व महासभा अध्यक्ष किशन जी डागलिया,अणुविभा महामंत्री भिकमजी सुराणा, जैन विश्व भारती के अध्यक्ष श्री अमरचंद जी लुंकड़ एवंभीकमजी कोठारी भ्रमर ने अपने विचार रखे। दोनों सत्रों में भाई राकेश जी खटेड़ ने जीवन विज्ञान के बारे में बहुत ही सरलता से एवं विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की।
पूज्य गुरुदेव ने मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा की पहले जीवन विज्ञान जैनविश्व भारती के अन्तर्गत कार्यरत थी।अब अणुव्रत विश्व भारती संचालित कर रही है।अणुविभा इसे स्कूलों और कॉलेजों में नियमित रूप से लागू करने का प्रयास कर छात्रो के जीवन सुधारने का प्रयास करे।मातृहृदया साध्वी प्रमुखा विश्रुत विभा जी ने मंगल प्रेरणा पाथेय प्रदान किया।मुख्यमुनि प्रवर ने फ़रमाया कि जीवन विज्ञान से बच्चों का चारित्रिक विकास हों,साध्वीवर्या जी ,मुनि योगेश कुमार जी एवं अणुव्रत के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि श्री मनन कुमार जी ने भी जीवन विज्ञान को कैसे जन जन तक पहुँचाए ऐसी प्रेरणा प्रदान कर मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर का सभी संभागियों ने बड़े उत्साह से लाभ लिया एवं आगे भी ऐसे आयोजन पूज्यवरों के सानिध्य में समायोजित होते रहे। इस अवसर पर अणुविभा उपाध्यक्ष विनोद कोठारी,सहमंत्री मनोज सिंघवी,महाराष्ट्र प्रभारी रमेश जी धोका, जीवन विज्ञान राष्ट्रीय सह सयोजक कमल जीबैंगानी, हनुमान जी, ममताजी श्रीश्रीमाल, चातुर्मास प्रवास व्यस्था समिती के महामंत्री सुरेंद्र जी कोठारी, महेश जी बाफना, जीवन विज्ञान सेवी प्यारचंद जी मेहता, अणुव्रत समिति मुंबई के पूर्व अध्यक्ष गणपत जी डागलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जी संचेती, चन्द्रप्रकाश जी बोहरा, मंत्री राजेश चौधरी, कोषाध्यक्षख्यालीलाल जी कोठारी, सहमंत्री मनोहर जी कछारा, प्रियंका सिंघवी, जीवन विज्ञान मुंबई संयोजिका स्वातीजी सोनी, कार्यकारिणी सदस्य किरन परमार, मुकेश मादरेचा, राकेश वडाला, कमलेश शिसोदिया, गणपत हिंगड़, भँवर वैष्णव, पवन परमार, हितेश मेहता, हेमलता सोनी मनीषा चण्डालिया, रमेश राठौड़, नरेंद्र चौधरी, मीडिया प्रभारी महावीर जी वडाला आदि उपस्थित थे।
संपूर्ण कार्यक्रम की सुंदर व्यस्था अणुव्रत समिति मुंबई ने समायोजित की।आभार ज्ञापन अणुविभा महामंत्री भिकमजी सुराणा ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अणुविभा उपाध्यक्षा माला जी ने किया। उपरोक्त जानकारी मंत्री राजेश चौधरी ने दी।
नंदनवन में जीवन विज्ञान चिन्तन संगोष्ठी का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment