- “आया है सूरज लेकर उजाला…. उत्थान की ओर”
नोयडा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित वार्षिक अधिवेशन दिनांक 16 जुलाई 2023 वार रविवार को सुबह 11:15 पर क्षेत्रीय प्रभारी श्रीमती मंजू जी भूतोड़िया, राष्ट्रीय कन्यामंडल प्रभारी श्रीमती अर्चना जी भंडारी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सोनिका जी बैंगानी की गरिमामय उपस्थिति में साधारण सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन दो चरणों में किया किया गया।
प्रथम चरण – सम्मान समारोह
कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के मंगल उच्चारण से हुआ। मंडल की मधुर गायिका श्रीमती ममता मालू ने प्रेरणा गीत का संगान किया। महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कविता लोढ़ा ने सभी का स्वागत करते हुए पूरे वर्ष भर में मंडल द्वारा हुए विशेष कार्यों को बताते हुए सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं महिला मंडल की बहनों से मिले सहयोग के लिए आभार ज्ञापित किया। एवं महिला मंडल की कार्यसमिति के सम्मान में बनाएं गीत के माध्यम से वीडियो द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। मंत्री दीपिका चोरड़िया द्वारा मंत्री प्रतिवेदन की शानदार प्रस्तुति वीडियो के माध्यम से दी गई।
कन्यामंडल प्रभारी श्रीमती सोनिका बैंगानी ने कविता के माध्यम से PPT द्वारा रोचक तरीके से कार्यों की प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी अर्चना भंडारी ने मंडल के विकास हेतु किए गए कार्यों के लिए प्रशंसनीय अभिव्यक्ति के साथ शुभकामनाएं दी।
क्षेत्रीय प्रभारी श्रीमती मंजू भूतोड़िया ने नोएडा महिला मंडल द्वारा किए गए 2 साल के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रशंसात्मक अभिव्यक्ति दी। अध्यक्ष एवं मंत्री द्वारा पूरे कार्यकाल के दौरान महिला मंडल को सहयोग देने वाले सभी महानुभावों को मोमेंटो /डायरी/ सर्टिफिकेट द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर स्थान पाने वाले श्रीमती कुसुम बैद सहित 12 तत्वज्ञान परीक्षार्थियों को तत्व ज्ञान सागर में साहित्य से सम्मानित किया।
सम्मान समारोह के कार्यक्रम में सभा, तेयुप ,TPF ,अणुव्रत समिति, ज्ञानशाला एवं समण संस्कृति संकाय से पदाधिकारियों की अच्छी उपस्थिति से प्रथम चरण सफल रहा। प्रथम चरण में आभार सहमंत्री श्रीमती प्रेम सेखानी द्वारा किया गया।
द्वितीय चरण
नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से द्वितीय चरण का शुभारंभ हुआ। संविधान वाचन पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कुसुम बैद द्वारा किया गया। कोषाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति बैद ने 2 वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सदन द्वारा पारित किया गया। चुनाव अधिकारी श्रीमती शोभा बैद ने 2021 से 2023 की अध्यक्ष सहित कार्यसमिति टीम से पद विसर्जन करवाया। उसके पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले 5 मिनट के लिए श्रीमती अनुपमा कठोतिया को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया गया।
चुनाव अधिकारी श्रीमती शोभा बैद ने चुनाव मनाव पद्धति द्वारा सर्वसम्मति से श्रीमती सुमन सिपानी को 2023 से 2025 तक के लिए अध्यक्ष पद हेतु नाम का उल्लेख किया। सभी ने ऊँ अर्हम् की ध्वनि से सहमति प्रकट की। श्रीमती कविता लोढ़ा ने बधाई देते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष को माला, टीका एवं गणवेश भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। बधाई देते हुए संविधान हस्तांतरण किया।
राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी श्रीमती अर्चना भंडारी एवं क्षेत्रीय प्रभारी श्रीमती मंजू भूतोड़िया सहित मंडल के सभी सदस्यों ने नए अध्यक्ष श्रीमती सुमन सिपानी का स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दोनों चरणों का कुशल संयोजन प्रचार प्रसार मंत्री डॉ आरती कोचर द्वारा किया गया।
आभार ज्ञापन श्रीमती दीपिका चौरड़िया द्वारा किया गया। कार्यकारिणी की सभी बहनों का उनके श्रम एवं सहयोग के लिए आभार। 71 जनों की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल बना।
31वें वार्षिक अधिवेशन के स्थान सहित समस्त कार्यक्रम के प्रायोजक श्रीमती सुमन बोथरा श्रीमती दीपिका चौरड़िया एवं कविता लोढ़ा रहे।