ठाणे। ABTMM के निर्देशन में TMMM के तत्वधान में ठाणे सेंट्रल महिला मंडल द्वारा मनाव का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उपासिका विमला डागलिया द्वारा नवकार मंत्र के साथ हुआ। मीना एस. ओस्तवाल, भारती ओस्तवाल, सीमा वागरेचा द्वारा प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया गया। संयोजिका प्रिया मुथा ने सभी का स्वागत एवं सभी का आभार ज्ञापन किया और सभी से भूलवश हुई कोई भी गलती के लिए ख़मतख़ामना किया। साथ ही वर्ष 2021-2023 का परतिवेदन प्रस्तुत किया और पूरे 2 वर्ष के आय व्यय की जानकारी भी दी।
सहसंयोजिका रेखा एस. हिंगड़ ने अपने 2 साल के सम्पूर्ण कार्यकाल को लेकर अपने आत्मीय विचार व्यक्त किए। दो सालों में जो प्रतियोगिता हुए मंडल में उन विजेता को पुरस्कार दिया गया। विमला डागलिया ने 2 साल के सफल कार्यकाल को बधाई देते हुए बहनो को जैन विद्या के अध्याय से जुड़ने और अधिक संख्या में बहने इस परीक्षा से जुड़े ऐसी प्रेरणा दी। मुंबई कार्यकारिणी सदस्य सपना डागलिया ने भी आगम और नारी लोग ऐसे अनेकों अध्याय से जुड़ने के लिए कहा। मंडल की सलाहाकार समिति से सुशीला हिरण, ललिता सोनी, चंदा वागरेचा,भारती कच्छारा ज्योति चोपड़ा, भारती ओस्तवाल, संतु झाबक, संगीता श्रीश्रीमाल ने 2 साल के सफल कार्यकाल निमित बधाई देते हुए अपने भाव व्यक्त किए।
इसके पश्चात बहनों ने सफल कार्यकाल की बधाई देते हुए सर्वसहमति से वर्ष 2023- 2025 के लिए श्रीमती भारती ओस्तवाल को संयोजिका पद के लिए चुना गया और साथ में सीमा वागरेचा एवं चेतना नौलखा को सहसंयोजिका और ज्योति चोपड़ा को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। सभी बहनों ने पूरी टीम को बधाई प्रेषित करते हुए नए कार्यकाल के लिए मंगल कामना की।लगभग 42 बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का कुशल संचालन संयोजिका प्रिया मुथा ने किया।
ठाणे सेंट्रल महिला मंडल का वर्ष 2023-2025 के लिए मनाव की प्रक्रिया संपन्न, भारती ओस्तवाल संयोजिका चुनी गयीं
Leave a comment
Leave a comment