कोलकाता। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ पूर्वांचल कोलकाता महिला मंडल की छठी साधारण सभा दिनांक 12/7/2023 को विवाह बैंक्वेट में दोपहर 1.00 बजे आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामंत्र के द्वारा की गई। मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का मधुर संगान किया गया।
अध्यक्षा श्वेता जी डाकलिया ने पधारी हुई सभी संरक्षिका ,परामर्शकगण , पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्रीय संयोजिका विशेष आमंत्रित सदस्य गण एवम महिला मंडल, कन्या मंडल की सदस्यों का स्वागत करते हुए अपने ह्रदय उद्गार व्यक्त किया। 2 वर्ष में मिले सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया बंगाल प्रभारी रमन जी पटावरी ने संविधान का वाचन किया।मंत्री बिंदु जी बोथरा ने 2021 से लेकर 2023 तक के हुए सभी कार्यक्रमों के प्रतिवेदन का वाचन किया तथा सदन द्वारा पारित करवाया। कोषाध्यक्षा सुरीला जी मालू ने वर्ष 2021 से 2023 का आय-व्याय का ब्यौरा दिया,जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।
मंडल के बहनों द्वारा एक रोचक प्रस्तुति दी गई। कन्या मंडल की सह संयोजिका कीर्ति जी बरमेचा द्वारा कन्या प्रतिवेदन का वाचन किया गया।परामर्शक सुशीला जी बोकडिया तथा लीला जी पुगलिया ने 2 वर्षीय सफलतम कार्यकाल के लिए अपनी मंगल भावनाएं प्रेषित की। पूर्वांचल महिला मंडल द्वारा तत्व विज्ञ, तेरापंथ दर्शन तथा तत्वज्ञान की बहनों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्य समिति के समस्त 56 बहनों को गणवेश की साड़ी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। 2021/ 23 के कार्यकाल में विशेष योगदान देने वाले सभी बहनों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया अध्यक्षा श्वेता जी डाकलिया ने अपने अध्यक्ष पद का विसर्जन अपनी पूरी टीम के साथ किया ।
तत्पश्चात चुनाव अधिकारी के रूप में संरक्षिका जतन जी बैंगानी ने बताया अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन पत्र भरा गया था। चुनाव अधिकारी द्वारा नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई। नए अध्यक्ष पद के लिए प्रेम जी सुराणा के नाम की घोषणा की गई जिसे सर्वसम्मति से वर्ष 2023-25 के लिए मनोनीत कर दिया गया। ॐ अर्हम की ध्वनि के साथ उनका स्वागत किया गया।
अध्यक्षा श्वेता जी डाकलिया ने नई अध्यक्ष का तिलक और माला तथा साड़ी ओढा़कर स्वागत किया और सफलतम कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।नव मनोनीत अध्यक्ष प्रेम जी सुराणा ने अपने प्रथम स्वागत भाषण में सभी के सहयोग एवं समर्थन की अपील की। तथा सभी एकजुट होकर मंडल को ऊंचाइयों प्रदान करने की मंगल कामना की। अंत में बिंदु जी बोथरा द्वारा आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन बबीता जी सुराणा तथा विनीता जी बरमेचा ने किया।कार्यक्रम के अंत में सधार्मिक वात्सल्य की व्यवस्था की गई।
अधिवेशन की संयोजिका अंजू जी दुगड़ एवं विनीता जी बरमेचा का श्रम सफल हुआ! कार्यक्रम में लगभग 322 बहनों की उपस्थिति दर्ज की गई।
पूर्वांचल कोलकाता महिला मंडल की छठी साधारण सभा आयोजित
Leave a comment
Leave a comment