साउथ कोलकाता। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार मध्य कोलकता तेरापंथ महिला मंडल की साधारण सभा का आयोजन 30 जून 2023 शुक्रवार को 11 बजे किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र और प्रेरणा गीत के सामूहिक संगान से हुई।
अध्यक्ष श्रीमती संगीता जी लूणिया ने सबका स्वागत किया और सबके प्रति आभार व्यक्त किया। संविधान का वाचन परामर्शिका श्रीमती कनक बाई संचेती ने किया। कन्या मंडल प्रभारी श्रीमती ज्योति बाफना ने कन्या मंडल प्रतिवेदन का वाचन किया। मंत्री श्रीमती सपना बिरमेचा ने विगत 2 वर्षों के महिला मंडल द्वारा किए गए आध्यात्मिक व सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू बरड़िया ने आय- व्यय का ब्यौरा दिया। जिसे सदन द्वारा पास किया गया। धार्मिक गतिविधियों के लिए पारितोषिक वितरण किये गए। 2021-23 तक की कार्यो एक छोटा सा वीडियो दिखाया गया। वर्तमान अध्यक्ष, मंत्री, और कार्यसमिति की बहनों ने अपने पदों का त्याग किया।
साधारण सभा में मनाव प्रक्रिया के आधार पर नये अध्यक्ष को मनोनीत किया गया। चुनाव अधिकारी श्रीमती आशाजी बोथरा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है और उसके आधार पर श्रीमती संतोष जी बैद को सर्व सम्मति से वर्ष 2023-25 के लिए के मनोनीत किया गया | बहनों ने अध्यक्ष पद के लिए उनको शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती संतोष जी बैद ने मंत्री पद के लिए श्रीमती मंजूजी बरड़िया के नाम की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार मंत्री सपना बिरमेचा ने किया। 60 बहनों की उपस्थिति रही।
तेरापंथ महिला मंडल मध्य कोलकता की साधारण सभा संपन्न, श्रीमती संतोष बैद को सर्व सम्मति से अध्यक्ष मनोनीत
Leave a comment
Leave a comment