कोलकाता। कन्या सुरक्षा योजना अंतर्गत 2 बेंचेस का लोकार्पण मध्य कोलकाता महिला मंडल द्वारा किया गया। उर्वी मुखरित दीवारे अंतर्गत कन्याओ की कला का अनावरण मध्य कोलकाता कन्या मंडल द्वारा 28 अप्रैल को रामानंद चैरिटी विद्यालय मे किये गये। इस कार्यक्रम मे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीलम जी सेठिया ,अ भा ते म मं चीफ ट्रस्टीं श्रीमती पुष्पा जी बेंगानी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सरिताजी डागा ,प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती सरिता जी बरलोटा की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का आगाज नमस्कार महामंत्र से वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सरिताजी डागा ने किया। मंगलाचरण मंडल की बहनो द्वारा प्रेरणा गीत से किया गया। स्वागत वक्तव्य अध्यक्ष श्रीमती संगीता जी लूणिया ने दिया। तत्पश्चात सरिता जी डागा ने अपने भाव प्रकट किये।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलमजी ने मंडल के कार्यो को सराहते हुए कहा मध्य कोलकाता महिला मंडल सक्षम मंडल है। अखिल भारतीय निर्देशित तप, क्विज ,प्रश्नोत्तरी आदि मे भी सहभागिता विशेष रूप से देने के लिए प्रेरणा दी। तुलसी परियोजना डायरेक्टर श्रीमती पुष्पा जी बैंगानी तत्वज्ञान दर्शन आदि परीक्षा फॉर्म भरने की प्रेरणा दी। पुस्तकालय का उद्घाटन ,उर्वी अनावरण,कन्या सुरक्षा बेंचेस का लोकार्पण राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलमजी एवं अ भा ते म मं पदाधिकारी गण द्वारा किया गया।आभार ज्ञापन मंडल परामर्शिका बसंती जी बोहरा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मंत्री सपना बिरमेचा ने किया।
कार्यक्रम मे बंगाल प्रभारी श्रीमती रमन जी पटावरी,सोनमजी बागरेचा,अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य बबिता जी भूतोड़िया,संगीता जी बाफना ,ट्रस्टीं कल्पनाजी बैद अध्यक्ष संगीता लूणिया मंत्री सपना बिरमेचा आदि की विशेष उपस्थिति रही।
कोलकाता में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल निर्देशित फीड़ द माइंड अंतर्गत पुस्तकालय का उद्घाटन
Leave a comment
Leave a comment