बस्ती। उत्तर प्रदेश मे बस्ती जिले में आज भारत रत्न बाबा साहब डॉ़ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया और उनके चित्र पर माल्यार्पण भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
यहां के कलेक्ट्रेट आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि बाबा साहब द्वारा तैयार भारतीय संविधान का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। हमें उनकी समता, समानता और न्याय की भावना पूरे संविधान में परिलक्षित होती है। उनके द्वारा दिए गए संविधान के आदर्शों पर चलकर देश ने विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त विकास किया है और वंचित, शोषित, पीडि़त एवं गरीब व्यक्तियों को सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विषमता से निकालकर गरिमा पूर्ण जीवन प्रदान किया है। उन्होंने ने शिक्षा प्राप्त करके अन्याय, अभाव और अज्ञानता को दूर करने का मार्ग प्रशस्त किया है क्योंकि उन्होंने भी विषम परिस्थितियों में ज्ञान प्राप्त कर समर्थ बनने का कार्य किया।
संविधान के आदर्शों पर चलकर देश ने विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त विकास किया है : जिलाधिकारी बस्ती
Leave a comment
Leave a comment