मुंबई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वावधान में, आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वीश्री विद्यावतीजी (द्वितीय) एवं सहवर्ती साध्वीवृंद के सानिध्य में मुंबई कन्यामंडल ने किया स्वस्तिकोत्सव-4 स्तंभ का कर आरोहण, गुरु चरणों में करें अर्पण के भव्य समापन समारोह का आयोजन।
कार्यक्रम की शुरुवात साध्वी श्री ने नमस्कार महामंत्र से कि। मुंबई कन्यामंडल ने अपने मंगलाचरण से माहौल को भक्तिमय बनाया। कन्यामंडल प्रभारी जुलीजी मेहता ने पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में Zenith – A multi generational talk show आयोजित किया गया, जिसमें प्रियांशी हिरण, क्षमा कोठरी, स्मिति जैन, ध्वनि सिंघवी और रुचि बोराणा ने भाग लिया। पैनलिस्ट अभातेममं अध्यक्षा नीलमजी सेठिया, महामंत्री मधुजी देरासरिया, राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी अर्चनाजी भंडारी, मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा रचनाजी हिरण, मंत्री अल्काजी मेहता और मीडिया पार्टनर डंका से प्रतीक सोनी के साथ हुई चर्चा ने कन्याओं को सपने देखने और उन्हें सच करने का हौसला रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण की कन्याओं ने साल भर की अपने स्वस्तिकोत्सव की यात्रा को neon act के जरिए बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया।
नीलमजी ने मुंबई कन्यामंडल के कार्यों की प्रसंशा करते हुए कहा की इसे सिर्फ ट्रेलर समझा जाए क्योंकि पूरी पिक्चर तो आचार्य श्री महाश्रमणजी के मुंबई चातुर्मास में देखने को मिलेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहां की मुंबई महिला मंडल का आगमोत्सव और कन्यामंडल का स्वस्तिकोत्सव जैसे एक दूसरे के पूरक है और यह दोनो ही गुरु चरणों में अनुपम भेंट है। मधुजी ने अपने वक्तव्य में कहा की पढ़ाई और जॉब के बावजूद मुंबई कन्यामंडल ने स्वस्तिकोत्सव जैसे उपक्रम को सफल बनाया यह बहुत ही प्रशंसनीय है। अर्चनाजी ने Zenith में प्रतिभागी कन्याओं को लक्ष्य कर कहा की इन लड़कियों के सपनों और होंसलों को देखकर लगता है की यह एक दिन nykaa जैसी सफलता हासिल करेंगी। गुरुदेव के मुंबई पदार्पण पर कन्याओं को गोचरी पानी, विहार सेवा, आदि उपक्रमों से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया। अभातेममं पूर्वाध्यक्ष कुमुदजी कच्छारा ने स्वस्तिकोत्सव कि प्रसंशा की और कन्यामंडल के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित की।
साध्वी श्री प्रियंवदाजी ने अपने मंगल पाथेय में फरमाया की कन्याओं में असीम क्षमता है और स्वस्तिकोत्सव की सफलता उनकी इसी क्षमता की परिचायक है।
मुंबई कन्यामंडल अपने कार्यकाल के लक्ष्य को shadow act के जरिए बहुत ही रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया और 12 व्रत पर बहुत ही ज्ञानवर्धक मॉडल भी प्रदर्शित किया। अभातेममं कार्यकारिणी सदस्य निर्मलाजी चंडालिया, तरुणाजी बोहरा, चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मदनलालजी तातेड़, नवरत्नजी गन्ना, मुंबई सभा मंत्री दीपकजी डागलिया, नरेंद्र जी तातेड़, बी सी जी भलावत, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती रचनाजी हिरण, मंत्री अल्काजी मेहता, सहमंत्री सरोजजी सिंघवी, संगीताजी चपलोत, मीडिया प्रभारी कांता डूंगरवाल, पूर्वाध्यक्ष प्रकाश देवी तातेड़, भाग्यश्री कच्छारा, अणुव्रत समिति की अध्यक्षा कंचनजी सोनी, डंका से जितेंद्र सेठिया, आदि की सराहनीय उपस्थिति रही। 13 महीनों से चल रहे इस अभियान में कशिश लोढ़ा, वृतिका डूंगरवाल, नीलम कोठारी, तान्या बाबेल, दिशा दुग्गड़, निशा कोठारी, सिमरन बंब, दिव्या कोठारी, प्रेक्षा बडाला का विशेष श्रम लगा।
कार्यक्रम की सफलता में सह संयोजिका काजल मादरेचा, जिज्ञा सिसोदिया, नेहा सोलंकी, श्रेया चपलोत, हेतल कच्छारा, श्रेया गेलडा, आर्ची खाब्या, खुशी लोढ़ा, पूनमजी सोनी, किंजलजी हिरण, रिंकूजी मादरेचा, अंजूजी कच्छारा, कीर्तिजी बाफना, वंदनाजी सुराना, गुंजनजी परमार, सजीलीजी सोनी, वनिताजी बागरेचा और उनकी पुरी टीम का विशेष योगदान रहा और सरलाजी रंजीतजी लिंगा परिवार(अंधेरी) का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन कन्यामंडल सह प्रभारी नूतन लोढ़ा ने किया। संयोजिका किंजल संचेती ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में तकरीबन 300 बहनों और कन्याओं की सराहनीय उपस्थिति रही।
मुंबई कन्या मंडलः स्वस्तिकोत्सव का भव्य समापन समारोह
Leave a comment
Leave a comment