अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर का जलाभिषेक 155 देशों के जल से किया जायेगा।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने आज यहां विश्व हिन्दू परिषद मुख्यालय के कारसेवकपुरम् में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि दुनिया के 155 देशों के जल से 23 अप्रैल को राममंदिर का जलाभिषेक कर पूजन किया जायेगा।