पटना। बढ़ते शहरीकरण की वजह से कचरा प्रबंधन एक समस्या बन गयी है और कचरे की मात्रा में दिनोंदिन वृद्धि हो रही है। दूसरी ओर शहरी कचरे का स्वरूप भी बदल रहा है। गीला और सुखा कचरा से निपटना अकेले सरकार की वश की बात नहीं बहरहाल इसके लिए समाज में जागरुकता जरुरी है। अमूमन हर नगर निगम ने यही सोच कर सामाजिक संगठनों से हाथ मिलाया है। लोगों में जागरुकता लाने के लिए नुक्कड नाटक और तमाम कवायत करती है।
राजधानी पटना से आने वाले दानापुर में जी. एस.एस.जी.घोषी, आगा खान फाउंडेशन नामक संगठन कुछ ऐसा ही यहाँ काम कर रही है। अपने पाठको को बताते चलें कि ये संगठन यूरोपियन यूनियन द्वारा वित्तपोषित संगठन है। जो नगर परिषद् दानापुर निजामत के साथ मिलकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन करती है। कल इस संगठन ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इसमें जी एस एस जी कम्युनिटी मोबिलाइजर शैलेश कुमार, संजय गिरि एंव वार्ड पार्षद अर्जुन पासवान उपस्थित हुए।
कचरा प्रबंधन को लेकर आगा खान फाउंडेशन का जागरूकता अभियान
Leave a comment
Leave a comment