मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिलामण्डल के निर्देशन में तेरापंथ महिलामण्डल मुंबई द्वारा अंतराष्ट्रीय महिलादिवस पर उर्मि Celebrating Womenhood का आयोजन कांदिवली तेरापंथ भवन में 4/3/23 शनिवार को आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या शासनश्री साध्वी विधावतीजी द्वितीय एवं साध्वीवृन्द के सानिध्य में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र उड़ान सपनो की का शुभारंभ साध्वीश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से किया गया। मंगलाचरण की प्रस्तुति मालाड महिला मण्डल द्वारा दी गई। शासनमाता के प्रति अभ्यर्थना भांडुप, चेंबूर, सायन कोलीवाड़ा, कोपरी, मीरा रोड व भिवंडी महिलामण्डल द्वारा दी गई।
अध्यक्ष श्रीमती रचनाजी हिरण ने अध्यक्षीय वक्तव्य के साथ सभी का स्वागत किया। पूनम जी परमार व श्रुति जी गोखरू ने दोनों मुख्य वक्ताओं का परिचय दिया। मुख्य वक्ता श्रीमती सुरेखा जी पुनमिया ने अपने वक्तव्य में कहा महिलाओं को अपने घर एवम् काम को कैसे मैनेज करना चाहिए इसके टिप्स दिए, उन्होंने बहनों से कहा सबसे पहले स्वयं के लिए समय निकालें, स्वयं की शक्तियों को पहचानें। अपने घर के प्रति जो आप दयित्व निभा रही है उसे बोझ नहीं उपहार समझें क्योंकि जो कार्य आप कर रही है वो कोई भी पुरुष नहीं कर सकता। आप में जो क्षमताएं है वो किसी में नहीं। प्लानिंग के साथ चले। समय को जब अपने प्लान में बांध लोगे तो सारे कार्य अपने आप मैनेज होंगे।
मुख्य वक्ता श्रीमती प्रीतिजी कुचेरिया ने अपने व्यक्तव्य में बिजनेस में ग्रोथ को कैसे बढ़ाना चाहिए इसके टिप्स दिए और बहनों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रीति जी ने कहा कि कुछ भी करने के लिए उम्र मायने नहीं रखती आपका जज़्बा आपको मंजिल तक पहुंचाता है।
साध्वीवृन्द द्वारा सुमधुर गीतिका की सुंदर प्रस्तुति दी गई। शुभकामनाओ के स्वर में चातुर्मास समिति अध्यक्ष श्रीमान मदनजी तातेड़, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीमान विनोद जी बोहरा , आयोजन के प्रायोजक श्रीमान बी सी जी भालावत ने अपने विचार रखें। द्वितीय सत्र कर्तत्व का सम्मान में T.B.W.N की टीम द्वारा विकास की वर्णमाला पर प्रस्तुति दी गई।
महाराष्ट्र प्रभारी निर्मलाजी चण्डालिया ने एवम् पूर्वाध्यक्ष भारती जी सेठिया ने प्रेरणा सम्मान का वाचन किया। इसी क्रम में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई द्वारा धर्म संघ में अमूल्य योगदान व सेवाएं देने के लिए प्रेरणा पुरस्कार से पूर्वाध्यक्ष *श्रीमती प्रकाशदेवी तातेड़ को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में मुंबई महिला मंडल द्वारा इंडियन नेवी सर्जन Dr. रुबीजी चटोपाध्याय को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। Dr. रूबी जी का परिचय अभातेमम कार्यसमीति सदस्य श्रीमती तरुणा जी बोहरा ने दिया। Dr. रूबी जी ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी।
साध्वी श्री प्रियंवदा जी ने अपने मंगल उद्बोधन में महिलाओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि कुछ वर्षो पहले महिलाओं को अबला, कायर, भीरू जैसी उपमा दी जाती थी , महिलाएं चूल्हे चौके में अपना सारा जीवन व्यतीत कर देती थी । आज समाज व देश की तस्वीर बदल चुकी है। आज की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। आचार्य श्री तुलसी जी ने हमारे तेरापंथ समाज की महिलाओं को उनकी दयनीय स्थिति से बाहर निकालकर उनकी क्षमताओं को यह महिला मंडल का मंच प्रदान किया। आज हमारी बहनें विकास के शिखरों तक पहुंची है। साध्वी श्री जी ने दोनों प्रेरणा सम्मान पाने वाले व्यक्तित्व के प्रति भी मंगलकामना प्रेषित की।
कार्यक्रम में चार्तुमास समिती के महामंत्री सुरेंद्र जी कोठारी, अणुव्रत समिति मुंबई से कंचन जी सोनी, कांदिवली सभा अध्यक्ष पारस जी दुग्गड एवम् उनकी टीम , कांदिवली परिषद से अशोक जी हिरण, प्रीतम जी हिरण अभातेमम से परामर्शक शांताजी पुगलिया, मुंबई महिला मंडल से पूर्वाध्यक्ष कमला जी जैन, मालविकादेवी, मीना देवी सुराणा, मंजू जी छाजेड़, प्रेमलता जी सिसोदिया, , सुनीताजी परमार, सुमनजी बच्छावत, कांताजी तातेड़, भाग्यश्री जी कच्छारा, उपाध्यक्ष विमलाजी कोठारी, श्वेताजी सुराणा, मुंबई ज्ञानशाला से अनिता जी परमार, मुंबई कन्यामण्डल प्रभारी जूलीजी मेहता, कन्यामण्डल संयोजिका किंजलजी संचेती ,सह संयोजिका काजल जी मादरेचा , की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन मंत्री अलकाजी मेहता व सहमंत्री संगीताजी चपलोत ने किया आभार ज्ञापन सारिकाजी बाफना ने किया। कार्यक्रम के प्रायोजक श्रीमती आशादेवी बालचन्दजी भलावत का सम्मान मुंबई महिलामण्डल द्वारा किया गया। श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन का सहयोग मिला। इस कार्यक्रम में लगभग 400 बहनों ने सहभागिता दर्ज हुई।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मुंबई महिला का “उर्मि – सेलिब्रेटिंग वुमेनहुड” कार्यक्रम का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment