मुंबई। ‘उद्योगपति’ निरंजन हीरानंदानी को महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा मुंबई विश्वविद्यालय की सलाहकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस सलाहकार परिषद में एआईसीटीई के पूर्व अध्यक्ष अनिल सहस्रबुद्धे, प्रसिद्ध वैज्ञानिक और नालंदा विश्वविद्यालय के वर्तमान चांसलर विजय भाटकर, राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुजाता सौनिक और सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय की प्रो चांसलर विद्या येरवडेकर का भी समावेश है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र पब्लिक यूनिवर्सिटी एक्ट के अनुसार प्रतिष्ठित उद्योगपति को परिषद के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।