मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वाधान एवं युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी पंकज श्री जी की सहवृती साध्वी शारदा प्रभाजी एवं साध्वी सम्यक्त्व यशा जी के सान्निध्य में लाइब्रेरी का अनावरण FEED THE MIND के अंतर्गत शंकरराव विश्वासराव स्कूल में लाइब्रेरी का सुंदर अनावरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी श्री शारदा प्रभा जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई। वाशी महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण की सुंदर प्रस्तुति रही। स्वागत संयोजिका इन्दु बड़ाला ने किया।
मुंबई महिला मंडल के अध्यक्ष रचना जी हिरण में अपने वक्तव्य में बच्चों को किताबों का महत्व एक कहानी के माध्यम से समझाया । बच्चों को इन किताबों को उपयोग करना और अपने भविष्य को उज्जवल बनाना है। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल रमेश जी गाडके ने महिला मंडल को साधुवाद दिया के उनको उनके स्कूल के बच्चों को इतनी उपयोगी बुक्स लाइब्रेरी का अनावरण उनके विकास के लिए कितनी उपयोगी है यह बताया।
तेरापंथ सभा अध्यक्ष विनोद जी बाफना अपनी बात रखी और युवक परिषद महावीर जी सोनी को भी महिला मंडल का यह लाइब्रेरी का अनावरण सबसे उत्तम कार्य लगा। लाइब्रेरी के अनावरण में श्रीमती हेमलता जी अशोक जी आच्छा का विशेष सहयोग रहा। गरिमामय उपस्थिति मंत्री अलका जी मेहता उपाध्यक्ष विमला जी कोठारी कोषाध्यक्ष सुनीता जी सुतरिया मीना जी कार्यसमिति सदस्य शीला चंडालिया अनिता सियाल की रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन सह संयोजिका अनिता चपलोत ने किया। आभार ज्ञापन abtmm कार्यसमिति सदस्या निर्मला जी चण्डालिया ने किया।
तेरापंथ महिला मंडल द्वारा शंकरराव विश्वासराव स्कूल में लाइब्रेरी का अनावरण
Leave a comment
Leave a comment