राजाजीनगर। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वीश्री डॉ.गवेषणाश्रीजी ठाणा 4 के पावन सानिध्य में “संघ के प्रति हमारा दायित्व” कार्यशाला का आयोजन स्थानीय तेरापंथ भवन राजाजीनगर में रात्रिकालीन सत्र में आयोजित की गई।
कार्यशाला की शुरुआत सभा उपाध्यक्ष अशोकजी चौधरी के मंगलाचरण से हुई। तेरापंथ सभा ट्रस्ट राजाजीनगर अध्यक्ष श्री रोशनलालजी कोठारी ने सभी का स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। तेरापंथ महासभा दक्षिणांचल प्रभारी श्री प्रकाशजी लोढ़ा ने महासभा की गतिविधियों की जानकारी प्रदान करते हुए संघ के प्रति हमारा क्या कर्तव्य हे इस पर अपने विचार व्यक्त किये। महासभा सदस्य श्री संजयजी बांठिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा तेरापंथ धर्म संघ के अनुयायियों को अपनी सोच को सही रखते हुए धर्म संघ की सेवा में हमेशा तत्पर रहना चाहिए ।
साध्वी श्री डॉ. गवेषणाश्रीजी ने कहा संस्था फूलों का गुलदस्ता है और फूल कार्यकर्ता है। सुवासित फूल ही संस्था को महका सकता है। संस्था संचालन के लिए निःस्वार्थी, बलिदानी कार्यकर्ता की अपेक्षा है। संघ के प्रत्येक सदस्य को मंदिर का गुंबज नहीं नींव का पत्थर बनना है। संघ और संघपति के प्रति श्रद्धाशील, आस्थाशील रहे। संघभावना से भी व्यक्ति तीर्थकर गोत्र का बंधन कर सकता है। आपश्री ने तेरापंथ धर्मसंघ से संबंधित रोचक इतिहास का भी वर्णन किया।साध्वी मयंक प्रभा ने कहा- शक्ति, भक्ति, क्रांति और शांति का नाम है दायित्व बोध। प्रत्येक श्रावक का दायित्व है वह अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहे, गुरु के प्रति समर्पित रहे एवं अखबारों की सुर्खियां व मिडिया के नेता न बने। दायित्व निर्वाह व दायित्वबोध की भावना अधिक से अधिक रहे। साध्वी मेरुप्रभा ने सुमधुर गितिका प्रस्तुत की। साध्वी दक्षप्रभा ने गितिका के द्वारा विषय की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर राजाजीनगर तेरापंथ सभा संस्थापक अध्यक्ष श्री भेरूलालजी बाफना, पूर्व अध्यक्ष श्री सुखलालजी पितलिया, श्री शांतिलालजी पितलिया, संरक्षक श्री जुगराजजी श्रीश्रीमाल, परामर्शक श्री ललितजी मांडोत, माणकजी मुथा, तेयुप संस्थापक अध्यक्ष श्री सुनिलजी बाफना, निवर्तमान अध्यक्ष श्री मनोजजी मेहता, वर्तमान अध्यक्ष श्री अरविंदजी गन्ना, गांधीनगर महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती स्वर्ण रेखा पोकरना, राजाजीनगर महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती चेतनाजी वेदमूथा, सभा परिवार, महिला मंडल परिवार, तेयुप परिवार, किशोर मंडल, कन्या मंडल एवं श्रावक श्राविका समाज की अच्छी उपस्थिति रही।संचालन सभा सह-मंत्री चंद्रेशजी मांडोत ने किया एवं आभार तेयुप उपाध्यक्ष राजेशजी देरासरिया ने व्यक्त किया।
2023-01-07