कोल्हापुर। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का आगामी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। श्री ठाकरे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मनसे मुंबई महानगरपालिका का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस पार्टी से अलग होने के बाद राज्य में अपनी पैठ बना ली थी।