मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के मार्गदर्शन से तेरापंथ किशोर मंडल दक्षिण मुंबई ने 23 नवंबर, बुधवार को महालक्ष्मी – मुंबई में वात्सल्य अनाथालय में ‘ऑर्फ़नेज ड्राइव’ का आयोजन किया। किशोरो ने बच्चों के साथ खेल खेले, कई गतिविधियाँ कीं, एक नृत्य कार्यशाला आयोजित की, उनके साथ बहुत सारी बातें की, उन्हें नाश्ता, नोटबुक, स्टडी किट आदि दिए। सब ही बच्चों को बहुत आनंद आया। बिना किसी चिंता के ज़िंदगी के प्रति इन बच्चों का स्नेह देख कर ह्रदय भर आया और बहुत प्रेरणा भी मिली। कीशोरों द्वारा इन बच्चो को खुशियां बांटने का यह एक छोटा सा कदम था। किशोर मंडल दक्षिण मुंबई से तन्मय ज़वेरी , हर्ष सिंघवी, दिशांत ढेलरिया की उपस्थिति रही। यह जानकारी तेरापंथ किशोर मंडल दक्षिण मुंबई के सहयोजक दर्शन डागलिया ने दी।
- समाचार प्रदाता:नितेश धाकड़