मुंबई। आ.भा.ते.म.म निर्देशानुसार तेरापंथ मुंबई महिला मंडल के तत्वावधान में विले पारले महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यशाला “पावर आफ पॉजिटिविटी” आगम मनीषी डॉक्टर महेंद्र कुमार स्वामी एवं मुनि वृंद के सानिध्य में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुनिश्री अभिजीत कुमार के नमस्कार महामंत्र उच्चारण द्वारा कार्यक्रम की शुरुवात की गई। मंगलाचरण विले पार्ले महिला मंडल द्वारा प्रेरणा गीत से किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन संयोजिका रेखा कोठारी ने किया।
मुनि श्री अभिजीत कुमार ने पावर ऑफ पॉजिटिवीटी का सही अर्थ समझाया और अपने जीवन में इसे कैसे अपनाएं इस बारे में बहुत ही अच्छे उदाहरणों द्वारा जानकारी दी। मुनिश्री ने हमें एक मंत्र दिया, “हिल नेगेटिविटी, फील पॉजिटिविटी” जब तक हम नेगेटिविटी को नहीं निकालेंगे पॉजिटिव नहीं फील कर पाएंगे। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में बहनों की अच्छी उपस्थिति रही।
तेरापंथ महिला मंडल विलेपार्ले ने किया “पावर आफ पॉजिटिविटी” कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment