मुंबई। तेरापंथ धर्म संघ की बेहद महत्वपूर्ण संस्था मानी जाने वाली तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय अधिवेशन में वर्ष 2022-24 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए श्री पंकज ओस्तवाल एवं महामंत्री पद के लिए श्री विमल शाह का मनोनयन होने के साथ ही मुंबई से मनीष कोठारी को उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।
मुंबई से टीपीएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किये गये श्री मनीष कोठारी धर्मसंघ की कई संस्थाओं में सेवा देने के साथ ही टीपीएफ मुंबई के अध्यक्ष रह चुके हैँ तथा वर्तमान में श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन कांदिवली के मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैँ।