मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल, मुंबई के तत्वावधान में कन्यामंडल ने साध्वी श्री प्रज्ञाश्री जी एवं सहवर्तिनी साध्वी वृंद के सानिध्य में Bachelorette 21-23 विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुभ शुरुवात साध्वी श्री ने नमस्कार महामंत्र से की। वसई कन्यामंडल ने सुमधुर गीतिका के द्वारा मंगलाचरण किया। वसई महिला मंडल संयोजिका श्रीमती मंजूदेवी संचेती ने पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कन्यामंडल प्रभारी जूली मेहता ने कन्याओं को बताया कि जैसे एक धागा माला को मोतियों को पिरोकर रखता है वैसे ही उन्हें भी अपने परिवार के सभी सदस्यों को बांध कर रखना होगा।
इस कार्यक्रम में वर्ष 21-23 में जिन भी कन्याओं की शादी हो चुकी या होने वाली है उनको विदाई दी गई। साध्वीश्री प्रतीक प्रज्ञा जी एवं साध्वीश्री विनीत प्रज्ञा जी ने मधुर गीतिका के द्वारा माहौल को संगीतमय बना दिया।
साध्वी श्री सरल प्रज्ञा जी ने कहानियों के माध्यम से कन्याओं को सहनशीलता और समतापूर्वक अपने नए जीवन को शुरू करने की प्रेरणा दी। साध्वी श्री प्रज्ञाश्री जी ने नए जीवन की शुरुवात करने वाली कन्याओं को संयम, समता और आध्यात्मिकता की जन्म घुट्टी एकदम सहज सरल शब्दों में पिलाई। कन्याओं को आडंबर से दूर रहने की प्रेरणा दी।
महिला मंडल अध्यक्षा रचनाजी हिरण ने कन्याओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्य वक्ता नेहाजी दुग्गड़ ने कन्याओं को 10 Mantra’s of Well Being दिए। वसई सभाध्यक्ष श्रीमान प्रकाशजी संचेती ने भी अपने वक्तव्य से कन्याओं को प्रेरित किया। संयोजिका सुश्री किंजल संचेती ने स्वास्तिकोत्सव के 6 महीने के अवॉर्ड्स घोषित किए। मंत्री अलकाजी मेहता, सहमंत्री संगीताजी चपलोत, कन्यामंडल कार्यकारिणी सदस्य, वसई सभा मंत्री भगवतीलालजी चौहान, युवक परिषद अध्यक्ष कमलेशजी लोढ़ा, मंत्री चंद्रदीपजी संचेती, एवं महिला मंडल सह संयोजिका सुनिताजी हिरण, यशोदाजी सामोता की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वसई सभा, युवक परिषद, महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन कन्यामंडल सह-संयोजिका जिज्ञा सिसोदिया, काजल मादरेचा, कमिटी मेंबर नेहा सोलंकी ने किया। सह प्रभारी नूतन लोढ़ा ने आभार ज्ञापन किया। लगभग 250 कन्याओं और महिलाओं की सराहनीय उपस्थिति रही।
मुंबई कन्यामंडल ने किया “Bachelorette- 21-23” का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment