नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि हम प्रण लेते हैं कि जिस तरह बापू ने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, उसी तरह हम भी अपने भारत को जोड़ेंगे।
कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया। प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया।’’ इस मौके पर आगे बोलते उन्होंने लिखा, ‘‘आज गांधी जयंती पर, हम प्रण लेते हैं कि जिस तरह उन्होंने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, वैसे ही अब हम भी अपना भारत जोड़ेंगे।’’ राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की झलकियों के साथ महात्मा गांधी का एक वीडियो भी साझा किया।
गौरतलब है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन को गांधी जयंती के साथ ही अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने की लड़ाई का उन्होंने नेतृत्व किया था। अहिंसक विरोध का उनका सिखाया हुआ सबक आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है।
राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री, श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नमन। जवान और किसान भारत की रीढ़ हैं। आज देश की तानाशाह सरकार उनपर लगातार हमला कर रही है। हमारे पूर्वजों की तरह, हम भी उनके हक़ के लिए लड़ रहे हैं। उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे।”
बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया। प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया।
आज गांधी जयंती पर, हम प्रण लेते हैं, जिस तरह उन्होंने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, वैसे ही अब हम भी अपना भारत जोड़ेंगे।pic.twitter.com/L2FiuEj0WZ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2022
‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री, श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नमन।
जवान और किसान भारत की रीढ़ हैं। आज देश की तानाशाह सरकार उनपर लगातार हमला कर रही है।
हमारे पूर्वजों की तरह, हम भी उनके हक़ के लिए लड़ रहे हैं। उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2022