वसई। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वी श्री प्रज्ञा श्रीजी ठाणा 4 की प्रेरणा से तेरापंथ समाज वसई के द्वारा गुरु दर्शन यात्रा आयोजित की गई। तेरापंथी सभा वसई के अध्यक्ष प्रकाशजी संचेती, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष कमलेश जी लोढा एवं महिला मंडल संयोजिका मंजू जी संचेती के नेतृत्व में 51 यात्रियों के साथ श्रावक श्राविका समाज गुरु दर्शन हेतु वसई से दिनांक 20 सितंबर 2022 को छापर के लिए प्रस्थान हुए दिनांक 21 सितंबर रात्रि को छापर पहुँचे। 23 सितम्बर 2022 को परम पूज्य आचार्य वर की सन्निधि एवम दर्शन सेवा का पूरा लाभ मिला।
पूज्य प्रवर ने महत्ती कृपा करवा कर वसई श्रावक समाज को समय प्रदान किया। पखवाड़े की मांग लेकर पहुँचे श्रावक समाज का नेतृत्व करते हुए सभाध्यक्ष प्रकाश जी ने चातुर्मास काल मे हुई तपस्या का लेखा गुरुदेव के सामने प्रस्तुत किया। साथ ही गुरुदेव से वसई पधारने पर ज्यादा से ज्यादा दिन का प्रवास फरमाने की मांग की।
साध्वी प्रमुखा श्रीजी के समक्ष भी वसई समाज ने संघ रूप में प्रस्तुत होकर पखवाड़े की अर्जी दी।
मुख्य मुनि महावीर मुनि जी, साध्वीवर्या संबुद्धयशा जी, दिनेश मुनि जी, विश्रुतमुनि जी, कीर्ति मुनि जी आदि की सेवा का लाभ लिया। प्रकाशजी संचेती, भगवतीलालजी चौहान, शंकरजी गुंदेचा, कमलेशजी लोढा, हितेंद्र जी सामोता, ललित जी गुंदेचा एवं करुणा जी कोठारी ने अपने विचारों की प्रस्तुति दी।
गुरुदर्शन के साथ ही संघ सरदारशहर में आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की समाधि अध्यात्म के शांतिपीठ पर भी गया | माला जप के साथ ही म्यूज़ियम भी देखा जो अध्यात्म और विज्ञान के समन्वय से बना उच्च तकनीक का भारत का पहला म्यूज़ियम है। गुरुदेव से अनंत ऊर्जा प्राप्त कर पुनः संघ वसई पहुँच कर साध्वी प्रज्ञाश्रीजी के पास गुरुदर्शन यात्रा के पश्चात दर्शन करने पहुँचे ।
वसई तेरापंथ समाज की तीन दिवसीय गुरु दर्शन यात्रा
Leave a comment
Leave a comment