– “चहुमुखी विकास का प्रतीक विकास महोत्सव”
ठाणे। ठाणे तेरापंथ भवन में शासनश्री साध्वी श्री जिनरेखाजी एवं साध्वीवृन्द के पावन सानिध्य में मनाया गया। कन्या मंडल द्वारा मंगलाचरण संगान हुवा। आचार्य तुलसी के आवदानों का बखाण करती सुंदर गीतिका महिला मंडल ने प्रेषित की।
साध्वीश्री जिनरेखाजी ने फरमाया आचार्य तुलसी ने प्रायोगिक, वैयक्तिक, एवं सामूहिक विकास के नए पटल खोले।वे विवाद में नही विकास में विश्वास रखते थे।धर्म की कोई परिभाषा नही निर्विशेष सम्प्रदाय से प्रवृत्त अणुव्रत आंदोलन प्रारम्भ किया।श्रम-प्रधान जीवन और दूरदृष्टि का परिणाम है आज का तेरापंथ धर्मसंघ।
साध्वीश्री मधुरयशाजी ने सुंदर विचार रखे एवं साध्वीश्री श्वेतप्रभाजी ने गीतिका के द्वारा भावांजलि प्रेषित की।
सामूहिक गीतिका का संगान साध्वीश्री द्वारा किया गया।
विचार प्रस्तुति की श्रृंखला में ठाणे सिटी महिला मंडल अध्यक्षा अनिता धारीवाल , उपासक अशोकजी इटोदिया, उपासिका प्रतिभाजी चोपड़ा,मु म म कार्यकारिणी सदस्या रामिलाजी बडाला, ठाणे सेंट्रल संयोजिका प्रिया मुत्था जुड़े। कुशल संचालन साध्वीश्री मार्दवयशाजी ने किया। विचार और आभार सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल सिंघवी ने किया।मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुवा।