मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल और कन्यामंडल के निर्देशानुसार श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल, मुंबई के तत्वावधान में मुंबई कन्यामंडल ने समणी निर्देशिका विनीत प्रज्ञाजी एवं समणी जगत प्रज्ञाजी के मंगल सानिध्य में ‘ब्रह्मास्त्र-बाण शब्दों का’ मुंबई स्तरीय debate competition का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम की मंगल शुरुवात समणीजी ने नमस्कार महामंत्र से की। मुलुंड कन्या मंडल ने सुमधुर गीतिका के द्वारा मंगलाचरण किया। पधारे हुए सभी मेहमानों का अनोखे ढंग से स्वागत किया मुलुंड महिला मंडल एवं कन्यामंडल ने।
कन्यामंडल प्रभारी जुली मेहता ने अपने वक्तव्य में कन्याओं को 2023 अब हमारे सामने और अपने आराध्य की अगवानी करने के लिए हमारे पास बहुत ही कम समय बचा है और अब हमें जोर शोर से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। डिबेट कंपटीशन तीन राउंड में खिलाया गया। जिसमे प्रथम राउंड में दस टीम्स बनी। हर एक टीम में छः प्रतिभागी थे। इन टीम्स ने अखिल भारतीय तेरापंथ कन्यामंडल द्वारा दिए गए विषयों पर वाद विवाद किया।
समणी जी ने भी कन्याओं को रोचक और ज्ञानवर्धक गेम्स खिलाए। उन्होंने कन्याओं को प्रेरणा देते हुए अपने मंगल उद्बोधन में फरमाया की यूथ में बहुत एनर्जी होती है और उन्हें अपनी इस एनर्जी का सही जगह पर सही तरीके से नियोजन करते हुए आगे बढ़ना है। उन्होंने आगे कहां की 2023 गुरुदेव के पदार्पण को अब ज्यादा समय शेष नहीं है, अतः कन्याओं को भक्ताम्बर, प्रतिक्रमण, 25 बोल, तत्त्वज्ञान आदि कंठस्थ कर अलग अलग टीम बनाए ताकि गुरुदेव के समक्ष एक आध्यात्मिक भेंट प्रस्तुत की जा सके।
महिला मंडल मंत्री अल्का मेहता ने कन्याओं के स्वास्तिकोत्स प्रोजेक्ट एवं अन्य कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने संस्कृताध्यन से जुड़ने के लिए गर्ल्स को मोटिवेट किया।
सहमंत्री सरोजजी सिंघवी, कार्यकारिणी सदस्य सारिका बाफना, विशेष सहयोगी भावना बागरेचा, कन्यामंडल सह प्रभारी नूतन लोढ़ा, संयोजिका किंजल संचेती, सह संयोजिका जिज्ञा सिसोदिया, काजल मादरेचा कन्यामंडल कमिटी की गरीमामायी उपस्थिति रही।
निर्णायक की भूमिका श्रीमती मोनिका लोढ़ा और करुणा कोठरी ने निभाई। मुलुंड महिला मंडल संयोजिका अल्का डांगी, सह संयोजिका सुनीता सिंघवी, प्रिया संचेती, कन्यामंडल प्रभारी पूनम सोनी, सह प्रभारी वनिता बागरेचा, संयोजिका याशी चोरड़िया, सह संयोजिका रुचि सूर्या, तेरापंथ सभाध्यक्ष चुन्नीलाल सिंघवी, मंत्री संजय सिंघवी, युवक परिषद अध्यक्ष कमलेश चोरड़िया, मंत्री अरिहंत लोढ़ा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन मुलुंड कन्यामंडल ने किया। लगभग 250 कन्याओं, प्रभारी, सह प्रभारी, महिला मंडल की सराहनीय उपस्थिति रही।
मुंबई कन्यामंडल ग्रैंड फिनाले “ब्रह्मास्त्र- बाण शब्दों का”
Leave a comment
Leave a comment