मुंबई। शासन श्री साध्वी श्री विध्यावती जी आदि ठाना 5 के सानिध्य में भायंदर मुंबई सभा सदस्यता अभियान साध्वी श्री जी से मंगल पाठ सुनकर प्रारंभ किया। मुंबई सभा मंत्री श्री दीपक जी डागलिया, सभा संगठन मंत्री मुकेश जी नवलखा ने सदस्य बनने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर मुंबई सभा के सह प्रचार मंत्री अभिषेक जी बापना, मुंबई सभा उपाध्यक्ष पूनम जी बरडिया व भायंदर सभा अध्यक्ष, महिला मंडल संयोजिका, युवक परिषद अध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों व मुंबई सभा के मीरारोड-भायंदर के कार्यकारणी सदस्यों, मुंबई सभा से महिला सदस्य श्री मति कांता जी बच्छावत की गरिमामय उपस्तिथि रही। भायंदर से गोरेगांव तक के संयोजक भगवतीलाल वागरेचा ने सभी का स्वागत किया व भायंदर सभा मंत्री रूपजी गोटी ने आभार ज्ञापन किया। सदस्यता के 7 फॉर्म भरवा कर व बेनर का लोकार्पण किया।
भायंदर में शुरू हुआ मुंबई सभा सदस्यता अभियान
Leave a comment
Leave a comment