वसई। साध्वी प्रज्ञाश्री जी आदि ठाणा-४ के पावन सानिध्य में नालासोपारा से पूरे मुंबई कन्या मंडल की ओर से प्रथम मास खमण का अभिनंदन किया गया। नालासोपारा से दादा और पोती की जोड़ी ने साथ में तप किया। जिसमें आंचल जी ढालावत ने मासखमण किया और दादाजी भेरुलाल जी ढालावत में 9 की तपस्या की और उनके साथ ही नालासोपारा से पारस जी बाफना के भी कंठी तप का अभिनंदन किया गया।
साध्वी प्रज्ञाश्री जी ने अपने नालासोपारा के प्रवास को याद करते हुए बताया कि नालासोपारा काफी जागरूक क्षेत्र हैं तथा तप और धार्मिक क्रियाओं में यहां के श्रावक काफी सक्रिय हैं। साध्वी सरलप्रभा जी ने तप के लिए सभी को जागरूक किया और सभी तपस्वियों के तप की अनुमोदना की। साध्वी विनयप्रभा जी और प्रतीकप्रभा जी ने सभी तपस्वीयों के लिए अलग-अलग गीतिका का संगान कर अनुमोदना की।
वसई महिला मंडल ने स्किट एवं गितिका प्रस्तुत की तथा वसई कन्या मंडल, नालासोपारा महिला मंडल, नालासोपारा कन्या मंडल ने गीतिका के द्वारा अनुमोदना की।
मुंबई कन्या मंडल सह प्रभारी नूतन जी लोढा, संयोजिका सुश्री किंजल जी संचेती , मुंबई कार्यकारिणी सदस्य सरिता जी ढालावत, रमेश जी ढालावत, पर्व जी बाफना ,अर्पित जी, शीत ढालावत, प्रीत जी सोलंकी , यशवी जी सोलंकी, आशीष जी बाफना, प्रकाश जी संचेती, पारस जी बाफना, आंचल जी ढालावत के परिवार वाले ने तप अनुमोदना में अपने भाव व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन किंजल जी संचेती एवं भूमिका जी सामोता के द्वारा किया गया।
साध्वी प्रज्ञाश्री जी के सानिध्य में मुंबई कन्या मंडल से प्रथम मासखमण
Leave a comment
Leave a comment