मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिलामण्डल के निर्देशानुसार श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिलामण्डल मुंबई द्वारा आयोजित मुंबई स्तरीय रूपांतरण शिल्पशाला मासिक कार्यशाला forgiveness magical relief का आयोजन चेंबूर में आगम मनीषी प्रोफेसर मुनिश्री महेंद्र कुमारजी के सानिध्य में हुआ। मुनिश्री अभिजीतकुमारजी ने नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। सुमधुर मंगलाचरण चेम्बूर महिलामण्डल की बहिनो द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई। चेम्बूर संयोजिका ताराजी आच्छा ने अपने शब्दों में सभी का स्वागत किया।
अध्यक्षा रचनाजी हिरण ने सभी तत्वज्ञान ,तेरापंथ दर्शन ,आगम संस्कृताध्यन्न आदि सभी प्रोजेक्ट के लिए बहिनों का उत्साहवर्धन किया। तेरापंथ दर्शन एवं तत्वज्ञान के सभी केंद्र व्यस्थापक व सभी इंडिया रैंकर्स को सम्मानित किया गया। तुलसी शिक्षा परियोजना के अंतर्गत 2021 में तत्वज्ञान औऱ तेरापंथ दर्शन परीक्षा का आयोजन मुम्बई में कुल 7 केंद्र में हुआ जिसमें टोटल 53 भाई बहन इस उपक्रम से ज़ुड़े। सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को मुंबई महिला हार्दिक बधाई देता है । तेरापंथ दर्शन व तत्वज्ञान केउतीर्ण परीक्षार्थियों ने अपने अनुभव बताएं। पूर्वाध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता जी सिसोदिया ने तेरापंथ दर्शन व तत्वज्ञान के इस सम्मान के क्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुंबई महिलामण्डल ने बहुत अच्छी शुरुआत की है । बहिने इतना श्रम करती है तो सम्मान होना चाहिए। और ये पहली बार हो रहा है आगे भी ये क्रम चलता रहे व बहिने इस सम्मान के क्रम में उपस्थित होने की कोशिश करे।
मुनिश्री जम्बुकुमारजी के आठ की तपस्या के उपलक्ष में मुंबई महिलामण्डल ने गीतिका के द्वारा अनुमोदना की। दूसरे सत्र की शुरुआत पूर्वाध्यक्ष जयश्रीजी बडाला ने forgiveness के बेनिफिट्स के ऊपर अपने विचार रखते हुए इन चार पॉइंट physical, sociological,, emotional एवं adhyatmik से कैसे बेनिफिट्स मिलते है ये जानकारी दी। मुनिश्री जागृत कुमारजी ने ध्यान का प्रयोग करवाया। मुनिश्री अभिजीत कुमारजी ने सभी महिलाओं की जिज्ञासा समाधान करते हुए कहा कि हमे क्षमा को न सिर्फ scold,hold नही करना है उसे mould करते हुए धन्यवाद व मैत्री को शामिल करें इससे सम्पूर्ण क्षमा होती है। कार्यशाला का कुशल संचालन मंत्री अलकाजी मेहता व आभार ज्ञापन कार्यकारिणी सदस्य अंजुजी कोठारी ने किया।
कार्यशाला में पूर्वाध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता जी सिसोदिया, श्रीमती कमला आर जैन,श्रीमती कांताजी तांतेड़, उपाध्यक्ष विमलाजी कोठारी, सहमंत्री संगीताजी चपलोत व ई मीडिया प्रभारी सुचिताजी कोठारी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यशाला के सफल आयोजन में चेम्बूर संयोजिका ताराजी आच्छा, सहसंयोजिका खुशबूजी एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। लगभग 325 बहिनों की उपस्थिति रही।
महिला मंडल का मुंबई स्तरीय रूपांतरण शिल्पशाला मासिक कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment