कोलकाता:कोलकाता से मुंबई जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट में सवार एक यात्री को सीआईएसएफ वे कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया है। यात्री की पहचान जे पोद्दार के नाम से हुई है। दरअसल पोद्दार प्लेन में किसी से फोन पर बात कर रहा था और प्लेन को उड़ाने की धमकी दे रहा था। जिसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि सहयात्रियों ने पोद्दार को मास्क लगाकर फोन पर विमान उड़ाने की धमकी देते हुए सुना था।
घटना सुबह 8:30 की बताई जा रही है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोद्दार के बारे जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि पोद्दार फोन पर किससे बात कर रहा था।
फ्लाइट को उड़ाने की धमकी दे रहा था यात्री, CISF ने किया गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment