मुंबई। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद संभालने के करीब 40 दिनों के बाद मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करके 18 नये चेहरों को शामिल किया है। खास बात यह रही कि उनके मंत्रिमंडल में एक भी महिला सदस्य को स्थान नहीं दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस राज्य के उप मुख्यमंत्री हैं और दोनों पार्टियों के बीच 50-50 के फॉर्मूले पर मंत्रियों ने आज शपथ ली। श्री शिंदे की नई टीम में सभी मंत्री करोड़पति हैं। सबसे अमीर मालाबार हिल्स सीट से भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा हैं।
भाजपा और शिंदे गुट के 18 नए मंत्रियों ने राजभवन में शपथ ली। कैबिनेट में शामिल होने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, सुरेश खाड़े, गिरीश महाजन, रवींद्र चव्हाण, मंगल प्रभात लोढ़ा, विजयकुमार गावित और अतुल सावे शामिल हैं। शिंदे समूह से दादा भुसे, शंभूराजे देसाई, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, गुलाबराव पाटिल और संजय राठौड को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। श्री शिंदे ने इससे पहले दक्षिण मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में शिवसेना विधायकों से मुलाकात की ताकि शपथ न लेने वालों को शांत किया जा सके। शिंदे की नई टीम में सभी के सभी मंत्री करोड़पति हैं। इसमें सबसे ज्यादा संपत्ति मालाबार हिल्स सीट से भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के पास है।
शपथ के 41वें दिन हुआ महाराष्ट कैबिनेट का विस्तार, 18 नये चेहरे शामिल, मंत्रिमंडल में एक भी महिला नहीं
Leave a comment
Leave a comment