मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी मुंबई सभा के तत्वावधान में आंचलिक संयोजिका श्रीमती अनीता परमार के मार्गदर्शन में skill our inner abilities कार्यशाला का आयोजन रखा गया। जिसमें 1) कैसे निखारे स्वयं का टैलेंट 2 ) कैसे बिठाए बच्चों के साथ तालमेल 3 )ज्ञानशाला संचालन समय सारणी के अनुसार यह कार्यशाला जोन वाइज मुंबई में विराजित सभी चरित्र आत्माओं के सानिध्य में एक साथ एक समय पर आयोजित की गई। सभी चरित्र आत्माओं द्वारा मंगल उद्बोधन के साथ प्रेरणा प्राप्त की, सभी जॉन प्रशिक्षक बहनों द्वारा हमारी ज्ञानशाला टॉपिक पर नाटक की प्रस्तुति दी गई।
आंचलिक संयोजिका श्रीमती अनीता जी परमार ने सभी को मुंबई स्तरीय कार्यक्रम की जानकारी प्रेषित की गई। सह -संयोजिका श्रीमती राजश्री जीकच्छारा ने शुभकामनाएं प्रेषित, विशेष उपस्थिति वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती कुमुद जी कच्छारा , मुंबई अध्यक्षा श्रीमती रचना जी हिरण , ज्ञानशाला की निवर्तमान संयोजिका श्रीमती निर्मला चंडालिया, श्रीमती प्रतिभा जी चोपड़ा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्या श्रीमती रत्ना जी कोठारी, श्रीमती सुमन जी चपलोत की विशेष उपस्थिति रही एवं सभी ने अपने वक्तव्य के साथ शुभकामनाएं प्रेषित की। मुंबई की सभी ज्ञानशालाओं में एकरूपता की दृष्टि से साप्ताहिक समय सारणी का आयोजन दक्षिण मुंबई, विलेपार्ले, कांदिवली ,भायंदर ,वसई ,ठाणे, घाटकोपर ,वाशी , चेंबूर सभी क्षेत्रों में आयोजित की गई।
जिसमें मुंबई ज्ञानशाला टीम से विभागीय संयोजिका अंजूजी चौधरी, सह संयोजिका शीतल जी सांखला, रिंकू जी परमार, चंचल परमार, संजू जी दुगड़, दिव्या कोठारी, रेखा धाकड़, वनिता हिरण ,मीना बडाला, सीमा सिंघवी , रेखा खाब्या ,रिंकू भंडारी ,संगीता बाफना ,किरण हिंगड़, रुचिता चौधरी, नीता मेहता, सुमन नौलखा सभी क्षेत्रों में पहुंचकर इस कार्यशाला को सफल बनाया।। समय सारणी में किस तरह से हम ज्ञानशाला में प्रॉप्स, पिक्चर, पीपीटी ,के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई करवा सकते हैं यह जानकारी दी गई।। इस कार्यशाला में 350 प्रशिक्षक बहनों की उपस्थिति रही। यह जानकारी चंचल परमार ने दी।
मुंबई ज्ञानशाला ने किया skill our inner abilities कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment