मुंबई। युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के विदुषी शिष्या साध्वी श्री निर्वाणश्री जी के सान्निध्य में ” डालगणी जोन का वर्कशॉप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपस्थित प्रशिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए साध्वी निर्वाण श्री जी ने कहा :-” ज्ञानशाला प्रशिक्षिकायें निःस्वार्थ भाव से संघ की सेवा कर रही है। यह समाज को आपका उपयोगी अवदान है। आज की है कार्यशाला ” skill and inner abilities” को तराशने का एक उपक्रम है। निरंतर स्वयं को निखारते रहें,यही अपेक्षा है।”
प्रबुद्ध साध्वी डॉ योगक्षेम प्रभा जी ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा :-” स्किल प्राप्त होना ज्ञानावरणीय कर्मों का क्षयोपशम है। हर व्यक्ति की अर्हताऐं समान नहीं होती। पुरुषार्थ से व्यक्ति उनमें नया निखार पा सकता है। यह वर्कशॉप भी आपकी क्षमताओं को और तेजस्वी बनाए,यही अपेक्षा है।”
कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। अशोकनगर ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाओं ने मंगल गीत की प्रस्तुति दी। डालगणी जोन की संयोजिका हेमलता मादरेचा ने सबका स्वागत किया। बोरीवली ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं ने पढ़ाने के पुराने एवं नए तरीके को लघु नाटिका से प्रस्तुत किया। मुंबई ज्ञानशाला विभागीय संयोजिका चंचल परमार एवं सह संयोजिका रिंकू परमार ने ज्ञानशाला की नई समय सारणी का सुंदर विवेचन किया। प्रश्नोत्तर के रोचक क्रम के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंच संचालन सह संयोजिका चंदा धाकड़ ने किया। धन्यवाद ज्ञापन उषा सिंघवी ने किया। चारकोप ज्ञानशाला को विशेष पुरस्कार मिला।
ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं का वर्कशॉप सानंद संपन्न
Leave a comment
Leave a comment