मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी मुंबई सभा के तत्वावधान मेंआंचलिक संयोजिका अनीता जी परमार के मार्गदर्शन में निरीक्षण के साथ सार संभाल की गई। साध्वी श्री प्रज्ञाश्रीजी का वसई ज्ञानशाला में सानिध्य प्राप्त हुआ। 31 जुलाई 2022 तुलसीगणी जॉन के वसई, नालासोपारा, सह-नालासोपारा, विरार ज्ञानशाला में मुंबई के आंचलिक संयोजिका श्रीमती अनीताजी परमार,सह संयोजिका श्रीमती राजश्रीजी कच्छारा, विभागीय संयोजिका श्रीमती अंजूजी चौधरी,आध्यात्मिक टीम की सदस्या श्रीमति किरणप्रभा हिंगड,विशेष सहयोगी श्रीमती साधनाजी फुलफगर,तुलसगणी जोन की संयोजिका श्रीमती जयश्रीजी हिंगड़ एवम सहसंयोजिका अंजूजी छाजेड़ ने प्रत्येक ज्ञानशाला का निरिक्षण व सार-संभाल की।
आंचलिक संयोजिका अनीता जी परमार द्वारा मुंबई स्तरीय कार्यक्रम ड्राइंग कंपटीशन, प्रत्याख्यान, तेरापंथ प्रबोध भजन मंडली, आदि आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रेषित की।। आंचलिक सह संयोजिका राजश्री कच्छारा ने बताया की इस सार संभाल का मुख्य उद्देश्य यही रहा कि ज्ञानशालाओं का संचालन का क्रम सुचारू रूप से हो ,इसमें ज्ञानार्थी और प्रशिक्षक की जागरूकता रहे, आध्यात्मिक विकास की मंगल कामना की गई।
मुंबई विभागीय संयोजिका अंजू जी चौधरी द्वारा बच्चों को गेम, कंठस्थ ज्ञान, और प्रश्नोत्तर पूछे गये। सभी क्षेत्र की सभा ,युवक परिषद, महिला मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। अभिभावक, ज्ञानार्थी, प्रशिक्षक की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। यह जानकारी मुंबई कार्यसमिति सदस्या चंचल परमार ने दी।।
मुंबई ज्ञानशाला द्वारा तुलसीगणी जोन की निरीक्षण के साथ सार -संभाल
Leave a comment
Leave a comment