पालघर। जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के निर्देशानुसार पालघर क्षेत्र के प्रभारी श्री निर्मल जी जैन के सान्निध्य में संगठन यात्रा का आयोजन रविवार 31 जुलाई 2022 को दोपहर 1 बजे तेरापंथ भवन में आयोजित हुई। जिसमे पालघर के साथ, सफाला, मनोर के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। सामुहिक नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंगलाचरण निवर्तमान महिला मंडल अध्यक्ष्या संगीता जी बाफना द्वारा किया गया। सभा अध्यक्ष श्री देवीलाल जी सिंघवी ने सभी का स्वागत करते हुए अपने भावों की अभिव्यक्ति दी।
पालघर क्षेत्र के प्रभारी श्री निर्मल जी जैन ने महासभा द्वारा संचालित विविध गतिविधियों की जानकारी दी। पालघर के साथ सफाला और मनोर से उपस्थित पदाधिकारीयो को मार्गदर्शन दिया। सभा मंत्री श्री हितेश बदामिया ने अब तक संपादित हुए कार्यक्रमो की जानकारी दी।
निर्वतमान सभा अध्यक्ष श्री नरेश जी राठोड़, पुर्व अध्यक्ष श्री भगवानलाल जी सिंघवी, सफाला सभा अध्यक्ष श्री राजेश जी चोरडिया, मनोर सभा अध्यक्ष श्री विनोद जी जैन, महिला मंडल मंत्री संगीता जी चपलोत आदि ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम के अंत मे विज्ञ उपाधी धारक और बने वर्धमान के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष श्री विजय जी चपलोत और संचालन श्री हितेश जी बदामिया ने किया।
- समाचार प्रदाता मीडिया प्रभारी दिनेश राठोड़।