सायरा। सायरा में साध्वी श्री गौरव यशा आदि ठाणा 3 के सानिध्य में अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी सस्था के निर्देशन के अनुसार अणुव्रत समिति सायरा के तत्वाधान में अणुव्रत क्रिएटिविटी कोटेस्ट 2022 के पोस्टर विमोचन किया गया। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष जोधराजी मेहता ने साध्वी श्री जी को इस कोंटेस्ट के बारे में जानकारी दी। इसका मूल उद्देश्य पर्यावरण सरक्षण हमारा दायित्व आरक्षण है पोस्टर अनावरण में सभा अध्यक्ष कांतिलाल जी मेहता, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष जोधराज जी मेहता मंत्री सोहन लाल जी भोगर कोषाध्यक्ष कांतिलाल जी मेहता, सह मंत्री हजारीमल जी भोगर, महिला मंडल अध्यक्ष सुशीला भोगर एवम् अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह जानकारी कांता सोलंकी ने दी।