मुंबई। मुंबई में एक रोड रेज की घटना के कारण उपनगरीय खार में एक व्यक्ति और उसकी बहन द्वारा दोपहिया वाहन पर सवार 37 वर्षीय, ब्यूटीशियन का कथित रूप से अपहरण कर लिया था, जिसके बाद तीन लोगों को खार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला, जिसकी कार ब्यूटीशियन के दोपहिया वाहन से टकराई थी, उसकी पहचान आया कड़ावाला और , उसके भाई फैज कड़ावाला और फहाद कडावाला के रूप में किया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार देर रात खार लिंक रोड पर हुई जब आया द्वारा चलाई जा रही एक कार शिकायतकर्ता के दोपहिया वाहन से टकरा गई, जिससे उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस बीच, आया ने अपने भाई फैज को फोन किया, जिसने बदले में अपने दोस्तों को, मौके पर पहुंचने के लिए कहा। वे सभी शिकायतकर्ता महिला और उसके चचेरे भाई के साथ, गाली गलौज और मारपीट करने लगे। आरोपी उसकी सोने की चेन और, दोपहिया वाहन ले गए , और उसे अपनी कार में बांध लिया। वे बांद्रा के एक होटल में गए और महिला को धमकाया। महिला ने अरबाब होटल के मालिक फैज कड़ावाला फहात कड़ावाला और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने रविवार को आया फैज और फहात पर 143 147 159 323 354 365 392 504 506 509 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।