मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वावधान में क्षेत्र कांदिवली द्वारा “स्नेहम्” प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कांदिवली महिला मंडल द्वारा इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कमला मेहता ब्लाइंड स्कूल- दादर में विद्यार्थियों के लिए अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई। अध्ययन सामग्री के अंतर्गत writing slate, tailor frame for maths, type pieces , braille paper उपलब्ध कराए गए।
मुंबई महिला मंडल से कन्या मंडल सह प्रभारी नूतन जी लोढा ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन में सफल होने के टिप्स दिए। कांदिवली संयोजिका नीतू जी नाहटा ने बच्चों को मोटिवेट किया एवं प्रिंसिपल और अध्यापिकाओं का अभिवादन किया। कांदिवली की बहनों द्वारा नमस्कार महामंत्र, प्रेरणा गीत एवं ” इतनी शक्ति हमें देना दाता” गीत का संगान किया गया।
इस कार्य में कमला मेहता स्कूल की प्रिंसिपल वर्षा जी जाधव एवं मधुकांत भाई का बहुत सहयोग मिला। इस स्कूल में 185 बच्चे पढ़ते हैं जिनमें 160 बच्चे वहीं हॉस्टल में रहते हैं। 8 से 9 टीचर्स एवं सपोर्ट स्टाफ स्कूल में हैं। इस कार्यक्रम में मुंबई महिला मंडल से कन्या मंडल सह प्रभारी नूतन जी लोढ़ा,आंचलिक संयोजिका निर्मला जी नौलखा ,कार्यकारिणी सदस्य सुशीला जी मादरेचा, विशेष सहयोगी प्रतिमा जी पिंचा की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में 16 बहनों की उपस्थिति रही।
कांदिवली में “स्नेहम्” प्रोजेक्ट का सफल आयोजन
Leave a comment
Leave a comment