मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई के तत्वावधान में भिक्षु विचार दर्शन की परीक्षा का आयोजन मुंबई के विभिन्न उपनगरों में अध्यक्ष मदनलाल तातेड के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्याध्यक्ष नवरत्न गन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि2023 में तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अधिशाश्ता युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी मुंबई पधार रहे हैं।इसी उपलक्ष्य में आगम मनीषी प्रोफेसर मुनिश्री महेन्द्रकुमारजी स्वामी के निर्देशन में उत्कर्ष रुपी अभियान का आगाज़ हुआ हैं। इस अभियान के अंतर्गत श्रावकों के आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए हरित,नील,गुलाबी, बैंगनी,तैजस,पद्म, शुक्ल उत्कर्ष और सुमंगल साधना जैसे कई उपक्रम शुरू किए गए हैं। जिसके अन्तर्गत अणुव्रत, जीवन विज्ञान, ज्ञानशाला, तत्वज्ञान, भिक्षु विचार दर्शन, प्रेक्षाध्यान, उपासक, बारह व्रत और श्रावक प्रतिमा आदि का समावेश किया गया है।
मंत्री दीपक डागलिया के अनुसार बैंगनी उत्कर्ष के अंतर्गत भिक्षु विचार दर्शन की परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई ,रविवार को किया गया।घाटकोपर , ठाणे , भांडुप , चेम्बूर, वाशी, भायंदर , कांदिवली, विलेपार्ले, इन आठ निर्धारित केन्द्रों पर परीक्षाएँ आयोजित हुई। 35 सदस्यों ने परीक्षा में उत्तीर्ण होकर बैंगनी उत्कर्ष में अपना बेज प्राप्त किया।
निवर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तातेड ने बताया कि इस कार्य की सुसंपन्नता में मुनिश्री सिद्धकुमारजी का अथक श्रम रहा। उत्कर्ष टीम के परीक्षकों ने इस कार्य को मूर्त रूप दिया।सभी ने बहुत ही सरलता से परीक्षार्थियों की परीक्षा ली।सभी परीक्षकों को मुनिश्री ने प्रशिक्षण प्रदान किया।यह एक अनूठा प्रयोग है, तेरापंथ को समझने का,उसे व्यक्त करने का और उसे आचरण में लाने का।सभी केंद्रो में सुंदर व्यवस्था के लिए सभी सभा संस्थाओं का पुरा सहयोग रहा।पूरी उत्कर्ष टीम के साथ साथ सभी व्यवस्थापकों का भी सहयोग रहा। यह जानकारी कोषाध्यक्ष हस्तीमल डांगी ने दी।
भिक्षु विचार दर्शन की परीक्षा का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment