पालघर। तेरापंथ के अधिशास्ता महामना भिक्षु के 297 वे जन्मदिवस और गुरुपूर्णिमा की पूर्व संध्या पर विशाल “ॐ जय भिक्षु स्वाम” भक्ति संध्या का आयोजन मंगलवार 12 जुलाई 2022 को सायं 8:30 बजे से तेरापंथ भवन में आयोजन किया गया।
भिक्षु भक्ति हेतु सुरत से समागत गायक कलाकार श्रीमान निलेश जी बाफना की विशेष् उपस्थिति रही। जिन्होंने महामना भिक्षु की भक्ति के माध्यम से सब को भक्ति की गंगा में गोता लगाने के लिए मजबूर कर सभी भिक्षु भक्तो को भक्ति रस से आप्लावित किया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी रखी। जिसमे प्रथम 3 को सम्मानित किया। अभातेममं के तत्वावधान में काव्यामृत में पुरे भारत मे 4 स्थान प्राप्त करने पर निर्वतमान अध्यक्ष्या संगीताजी बाफना का स्वागत किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने तेयुप अध्यक्ष कांती परमार, मंत्री योगेश राठोड़ के साथ संयोजक गौतम बाफना, भावेश सिसोदिया, सभा अध्यक्ष देवीलाल जी सिंघवी, मंत्री हितेश बदामिया, महिला मंडल अध्यक्ष्या अनोखा बाई बदामिया, मंत्री संगीता चपलोत, किशोर मंडल, कन्या मंडल की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में बोईसर, मनोर, सफाला और स्थानीय जैन समाज की विशेष उपस्थिति रही। समाचार प्रदाता मीडिया प्रभारी दिनेश राठोड़।
पालघर में महामना भिक्षु के जन्मदिवस पर भक्ति संध्या
Leave a comment
Leave a comment