- तेरापंथी सभा, युवक परिषद कांदिवली एवं मालाड का शपथ ग्रहण भी हुआ
मुंबई। आचार्य श्री महाश्रमण की विदुषी शिष्या साध्वी साध्वी निर्वाणश्रीजी , साध्वी डॉ योगक्षेमप्रभाजी, साध्वी लावण्यप्रभाजी, साध्वी श्री कुंदनयशाजी, साध्वी श्री मुदितप्रभाजी एवं साध्वी श्री मधुरप्रभाजी का भव्य चतुर्मासिक प्रवेश बुधवार 6 जुलाई 2022 को श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन कांदिवली में हुआ। इस मौके पर पर्यावरण विशुद्धि रैली भी निकाली गयी, जिसमे पर्यावरण सम्बन्धित संदेश दिये गये। यह रैली ओबेरॉय गार्डन से शुरु होकर तेरापंथ भवन पहुंची। रैली में फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद बोहरा, मंत्री मनीष कोठारी, कोषाध्यक्ष संजय बडोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष थानमल बैद, तेरापंथी सभा कांदिवली के अध्यक्ष पारस दुग्गड़, महिला मंडल की अध्यक्षा नीतू नाहटा सहित कांदिवली एवं मलाड की सभा, युवक परिषद, महिला मंडल, किशोर मंडल एवं कन्या मंडल के तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अपने प्रेरणा पाथेय में साध्वी निर्वाणश्री जी ने फरमाया कि हम बांद्रा से दहिसर तक के क्षेत्र कि सार संभाल का लक्ष्य लेकर चतुर्मास हेतु उपस्थित हुए। हमें तप, जप, ज्ञान की आराधना करनी है। आप भी अपना लक्ष्य रखें कि हम साध्वी जी के सान्निध्य में इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। आप जिस तरह से कर सकते हैँ उस तरह जप, तप, आराधना करें। यह हमारे लिए यह समय रूपांतरण का है। आपने हमारा स्वागत गीतों और भावों से किया हम चाहते हैँ कि आपको हम अध्यात्म प्रदान कर सकें। चतुर्मास के लिए मदनजी तैयार हैँ, आप सभी को भी तैयार होना चाहिए। जब गुरुदेव अहमदाबाद से प्रस्थान करें, तभी से हमें लग जाना है। यह चतुर्मास का समय पूर्व तैयारी का समय है, हमें आत्म चित्त हो जाना है।
रैली कांदिवली भवन पहुँचने के बाद साध्वीवृंद के स्वागत हेतु समाज उपस्थित हुआ जहाँ सबसे पहले संघ गायिका मीनाक्षी भूतोड़िया ने अपने मधुर स्वर से सभी का स्वागत किया।मालाड सभाध्यक्ष श्री इंदरमल कच्छारा ने साध्वी वृन्द का स्वागत किया। तत्पश्चात तेरापंथी सभा कांदिवली के अध्यक्ष पारसमल दुगड़ ने साध्वी वृन्द का भावपूर्ण अभिनन्दन किया और कहा कि विद्वान साध्वी वृन्द के सान्निध्य का जितना हो सके हम सभी को लाभ उठाना चाहिए। कांदिवली महिला मंडल एवं कन्यमंडल द्वारा स्वागत गीतिका प्रस्तुत की गयी।
इस अवसर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद जी बोहरा ने साधवीवृंद का स्वागत करते हुए समस्त समाज से धर्म आराधना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की और साध्वी वृंद के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की साथ ही ऐतिहासिक चतुर्मास की मंगलकामना की।
इनके बाद तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा रचना हिरण ने अपने स्वागत के स्वर में कहा कि हमें साध्वीवृंद का सानिध्य मिला है ताकि हम ज्ञान दर्शन और चरित्र्य को आंगीकार कर सकें। हमारे आचार, विचार, व्यवहार को सुन्दर बना सकें। सभी साध्वीवृंद के जीवन की सुन्दर व्याख्या की।
तेरापंथी सभा मुंबई के कार्याध्यक्ष नवरतन जी गन्ना ने अपने भाव व्यक्त करते हुए साध्वीवृंद का अभिनदंन किया साथ ही यहाँ के लोगों को बधाई दी और सभी से अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही। तेयुप कांदिवली के युवाओं ने सुन्दर गीत प्रस्तुत की।
इस मौके पर साध्वी श्री डॉ. योगक्षेम प्रभा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन नयी शुरुआत का दिन है। यह प्रवेश ज्ञान, श्रद्धा एवं जप तप के माध्यम से अपनी आत्मा को पवित्र करने की शुरुआत का दिन है। जिस तरह मेघ बरस रहे है उसी तरह यहाँ कांदिवली भवन में धर्म अध्यात्म की वर्षा होगी। साध्वी श्री लावण्य प्रभाजी साध्वी श्री कुंदन यशाजी साध्वी श्रीमुदित प्रभाजी साध्वी श्री मधुर प्रभाजी चारों साध्वियों ने गद्य पद्यात्मक प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
तत्पश्चात महिला मंडल मालाड, तेयुप मालाड ने स्वागत गीत की सुन्दर प्रस्तुति दी। मालाड कन्या मंडल ने साध्वी श्री को त्याग का गुलदस्ता भेंट किया। तत्पश्चात साध्वी वृन्द ने गीतिका की प्रस्तुति दी। कांदिवली मलाड तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष नवनीत कच्छारा और मनोज लोढा ने भी अपनी प्रस्तुति अपने युवा साथियों के साथ समधुर गीतिका के द्वारा दी।
साध्वी वृन्द के स्वागत में चतुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मदनलाल जी तातेड, फाउंडेशन के निवर्तमान अध्यक्ष के एल परमार, सुरेंद्र जी कोठारी, भूपेश जी कोठारी आदि ने अपनी भावनाएं व्यक्त की।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में तेरापंथी सभा कांदिवली – मालाड का शपथ ग्रहण हुआ। शपथ ग्रहण चतुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मदनलाल जी तातेड ने करवाया। इससे पहले उन्होंने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन करवाया। पहले अध्यक्षों एवं उसके बाद बाकी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गयी।
में फाउंडेशन के पदाधिकारियों के अलावा मुंबई सभा के अलावा चतुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मदनलाल जी तातेड, कार्याध्यक्ष नवरतन जी गन्ना, मंत्री दीपक जी डागलिया, चतुर्मास व्यवस्था समिति के महामंत्री सुरेंद्र जी कोठारी, फाउंडेशन के निवर्तमान अध्यक्ष के एल परमार जी, कोषाध्यक्ष मोहन जी डागा, अभातेयुप के राष्ट्रीय सहमंत्री भूपेश जी कोठारी, योगेश जी चौधरी, प्रेक्षा ध्यान स्वास्थ्य केंद्र के डायरेक्टर जयचंद जी सांखला, फाउंडेशन के पूर्व कोषाध्यक्ष जवेरीमल जी नौलखा आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र बाफना ने किया तेरापंथी सभा कांदिवली के मंत्रीअशोक हिरण ने आभार व्यक्त किया।