मुंबई। गोवंडी में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की संगठन यात्रा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई, तेयुप टीम ने विजय गीत का संगान किया, अध्यक्ष सुरेशजी मादरेचा स्वागत भाषण दिया। निवर्तमान अध्यक्ष यशवंत कुमार बाफना ने गत वर्ष किए गए कार्यों की जानकारी एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, अ भा ते यु प से संगठन यात्रा के संयोजक एवं अभातेयु राष्ट्रीय तपोयज्ञ प्रभारी श्रीमान दीपकजी रांका, अभातेयूप के जैन संस्कार विधि के राष्ट्रीय सह प्रभारी श्रीमान संजयजी भंडारी, न्यूज़ कंप्लायंस के राष्ट्रीय सहप्रभारी श्री अमितजी गन्ना, मुंबई प्रकाशन के राष्ट्रीय प्रभारी श्री जितेंद्रजी परमार एवं अभतेयूप साथी श्री विकासजी मांडोत पधारे और सभी अपने उद्गगार व्यक्त किए।
किशोर मंडल का गठन करना,17 सितंबर को होनेवाले मेगा ब्लड डोनेशन कैंप लगाना जैन संस्कारक कार्यशाला मैं भाग लेना ,2023 के चातुर्मास मैं गुरुदेव को आध्यात्मिक भेंट क्या दें, इस बात पर जोर दिया। नेत्रदान करवाना, संगठन को मजबूत करना, सीपीएस कार्यशाला से जुड़ना, सभी पदाधिकारियों ने सरल तरीके से समझाया, परिषद में क्या-क्या गतिविधियां हो रही है और क्या करना है, जानकारी दी। सबकी जिज्ञासाओं का समाधान किया, कार्यक्रम में महिला मंडल संयोजिका सीमाजी डागलिया, सहसंयोजीका प्रियाजी बाफना, ज्ञानशाला प्रशिक्षिका दिव्या बाफना ,की उपस्थिति रही, कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेशजी मादरेचा ,सुमित परमार ,सुभाष सिंघवी ,पंकज जी ,चेतन बाफना, रतन बाफना ,सुमित कोठारी, राहुल सोलंकी ,रोहित बोहरा, नितिन सियाल, यशवंत बाफना, आभार ज्ञापन व संचालन यशवंत बाफना ने किया।
गोवंडी में हुई अभातेयुप की संगठन यात्रा
Leave a comment
Leave a comment