वर्तमान समय मे उपयोगी साबित हो रही है जैन संस्कार विधि
पालघर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद् पालघर ने सभा के पूर्व अध्यक्ष्य श्री. ख्यालीलाल जी व रतनबाई बदामिया ने अपनी 50 वी वैवाहिक वर्षगांठ जैन संस्कार विधि द्वारा गुरुवार 16 जून 2022 को सायं 5 बजे तेरापंथ भवन में मनाई गई।
संस्कारक श्री हितेश बदामिया, संस्कारक श्री दिनेश राठौड़, संस्कारक श्री नरेंद्र जैन, संस्कारक श्री. मयूर चपलोत ने साथ मिलकर जैन मंत्रोच्चार के द्वारा कार्यक्रम संपादित किया।
परिषद् के अध्यक्ष श्री कांती परमार ने बताया की अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् की 351 शाखाएं पूरे देश और विदेश मे जैन संस्कार विधि जन जन की विधि बने इस ओर प्रयासरत है। संस्कारक श्री दिनेश राठौड़ ने बताया कि जैन संस्कार विधि वर्तमान समय की मांग है। इसमे बाहरी आडंबर, फिजूलखर्ची एवं हिंसा के अल्पीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आपके परिवार में आने वाले किसी भी मांगलिक प्रसंग को सादगी से जैन मंत्रोच्चार के साथ मनाया जाने वाला यह महनीय उपक्रम है।
संस्कारक ने उपस्थित परिवार जन को आशीर्वाद के रूप में मंत्र सुनाकर उनसे वर्ष भर के लिए त्याग करवाये। सभा अध्यक्ष देविलाल जी सिंघवी, सायरा के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल जी भोगर आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। ख्यालीलाल जी बदामिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्कारको का आभार व्यक्त किया। समाचार प्रदाता दिनेश राठोड़।