मुंबई। युगप्रधान आचार्य महाश्रमण जी ने महती कृपा करके शासन श्री साध्वी श्री विद्यावतीजी द्वितीय का चातुर्मास महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में फरमाया। ऐतिहासिक चातुर्मास की संपन्नता के पश्चात साध्वी श्री का स्वास्थ प्रतिकूल होने के कारण शेषकाल में भी विराजना हुआ और इस तरह 11 माह के प्रवास के पश्चात मंगल भावना समारोह का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की शुरुवात नमस्कार महामंत्र से हुई। मंगलाचरण दक्षिण मुंबई महिला मंडल द्वारा कीया गया।
दक्षिण मुंबई मुम्बई सभा एवं 2023 चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मदनलाल तातेड़, दक्षिण मुंबई सभा अध्यक्ष गणपतलाल डागलिया, फाउंडेशन अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, युवक परिषद अध्यक्ष पुरण चपलोत, महिला मंडल संयोजिका भावना धाकड़, प्रीति डागलिया, अणुव्रत समिति क्षेत्रीय के संयोजक किशन राठौड़, वरिष्ठ श्रावक ताराचंद बरलोटा,उपाध्यक्ष अशोक बरलोटा, महासभा कार्यकारणी सदस्य देवेंद्र डागलिया, अभातेयुप कार्यकरिणी सदस्य रवी डोसी ,महिला मंडल उपाध्यक्ष श्वेता सुराणा,पुष्पा कच्छारा,संगीता राठौड़ भायंदर सभा मंत्री दिनेश आच्छा आदि ने मंगल भावना प्रेषित की युवक परिषद महिला मंडल द्वारा भी गीतिका का संगान किया। ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा भी अनेक प्रस्तुति दी गई।
साध्वी प्रियंवदा जी ने सम्पूर्ण कार्यकर्ताओ का नाम उलेख करते हुए अपनी भावना व्यक्त की। शासन श्री साध्वी श्री विद्यावतीजी ने भी कहा कि दक्षिण मुंबई का भवन साताकारी है और यहां के श्रावक भी विनीत है। पूरे सदन ने खड़े होकर सभी साध्वियों से खमत खामणा किया।
इस अवसर पर मुम्बई सभा अध्यक्ष मदनलाल तातेड़,पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र तातेड़ कार्यवाहक अध्यक्ष नवरत्न गन्ना,2023 आचार्य महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति के मुख्य नियोजक मनोहर गोखरू मंत्री सुरेंद्र कोठारी , महेश बाफना, कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी आदि विशेष उपस्थित थे । आभार ज्ञापन मंत्री रोनक धाकड़ ने किया। संचालन सभा मंत्री दिनेश धाकड़ ने किया । यह जानकारी नितेश धाकड़ ने दी।
समाचार प्रदाता नितेश धाकड़
दक्षिण मुंबई में मनाया मंगल भावना समारोह
Leave a comment
Leave a comment