मुंबई। विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने विधान भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस के दो उम्मीदवारों समेत महाविकास अघाड़ी के सभी उम्मीदवारों को जीत का भरोसा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण, राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, मत्स्य पालन मंत्री असलम शेख, पशुपालन, डेयरी विकास, खेल मंत्री सुनील केदार, विधायक अमर राजुरकर, ए. अभिजीत वंजारी, डॉ. प्रज्ञा सातव, मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सपरा आदि उपस्थित थे।
विधान परिषद चुनावः भाई जगताप और चंद्रकांत होंडोरे ने किया नामांकन
Leave a comment
Leave a comment